Wednesday, 08 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

नोमान खान अपने सरल व्यक्तित्व के कारण सदा याद किए जाएंगे- पवन नाहर
28, Jul 2023 2 years ago

image

पत्रकारों ने नोमान खान को दी श्रद्धांजलि

माही की गूंज, थांदला। 

          झाबुआ अंचल के वरिष्ठ पत्रकार नोमान खान के हृदयाघात से असामयिक निधन पर गुरुवार को थांदला के समस्त पत्रकारों ने स्थानीय मामा बालेश्वर उद्यान में शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट मौन रखते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। नोमान खान मेघनगर क्षेत्र के छोटे से ग्राम मदरानी के निवासी हो कर झाबुआ जिलें में लम्बे समय से सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम से जनता व शासन प्रशासन के हर मुद्दों पर बेबाक अंदाज में अपनी बात को रखते आ रहे थे। आप पत्रकरिता के साथ ही स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से भी जनता की सेवा कर रहे थे। खान साहब अपने सरल व्यक्तित्व से अंचल के सभी पत्रकारों के बीच लोकप्रिय भी थे। वर्तमान में मुस्लिम पंचायत के जिला झाबुआ के सदर हो कर हाल ही में धार्मिक तीर्थ यात्रा कर हज से लौटें थे। बुधवार को असर की नमाज के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें जिला चिकत्सालय ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके असामयिक निधन के समाचार से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई वही तमाम पत्रकार संगठनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से खान के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर थांदला के सभी पत्रकारों ने नोमान के पत्रकारिता में दिए अमूल्य योगदान के लिए श्रद्धांजलि दी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |