Thursday, 26 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

तपस्वी पत्रकार अनिल मुथा के मासक्षमण तपस्या पर पत्रकार संघ ने किया अभिनंदन
17, Jul 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, पेटलावद।

         तहसील पत्रकार संघ के तत्वावधान में समस्त पत्रकार साथियों ने मास खमण तपस्या पूर्ण करने वाले पत्रकार अनिल मुथा का उनके निवास पर पहुंचकर बहुमान किया। उल्लेखनीय है कि, अनिल मुथा ने 31 उपवास की तपस्या पूर्ण की उनकी तपस्या अभी जारी है। पत्रकारों ने श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन उपाश्रय में महासती अनुपमशीलाजी सहित साध्वी मण्डल का आशीर्वाद लिया। 

         इससे पूर्व तपस्या की अनुमोदना में वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर पवार ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि, तपस्या के कठिन मार्ग पर चलकर आत्मा के परिष्कार के प्रयास श्री मुथा ने उज्जवल दृष्टांत प्रस्तुत किया है। पश्चात पत्रकारों ने श्री मुथा के निवास पर पहुंचकर उन्हें शाल भेंट कर माला पहनाई तथा अभिनंदन पत्र भेंट किया।

         अभिनंदन पत्र का वाचन रजनीकांत शुक्ला ने किया। पत्रकारों ने तपस्या की अनुमोदना करते हुए उनके स्वास्थ्य की कामना की और उनकी सुख साता पूछी। सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर पंवार, मनोज जानी, संजय पी लोढ़ा, तहसील पत्रकार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल व्यास, नगर पत्रकार संघ के अध्यक्ष जितेश विश्वकर्मा, विशाल व्यास, राजेश राठौड़, परिवेश पटेल, सुनील भंडारी, मिलिंद मेहता आदि उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |