Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

शिक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कार चालक ने मारी टक्कर, गंभीर घायल
01, Jul 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

         आज शनिवार की शाम को थांदला के समीप ग्राम जुलवानिया में दर्दनाक हादसा हो गया। परवलिया की शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को एक कार चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दी, टक्कर में शिक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक धर्मेद्र जानी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रकाश गणावा स्कूल से थांदला की ओर आ रहे थे तभी जुलवानिया के पुल के समीप एक कार चालक ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर में शिक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बाइक सहित पुल से नीचे गिर गए। धर्मेंद्र जानी पेटलावद से परवलिया प्रतिदिन अप-डाउन करते थे। सूचना मिलते ही एंबुलेंस की मदद से उन्हें थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सक मनीष दुबे और रोहित मुजाल्दे ने गंभीर स्थिति में उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |