Wednesday, 08 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न
29, Jun 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

        स्थानी दीपमालिका चौराहे पर बहुप्रतीक्षित सिद्धिविनायक शिव कालिका मंदिर निर्माण का भूमि पूजन सिद्ध पीठ पिपल खुटा के महंत श्री 1008 श्री दयाराम दास जी महाराज स्थानीय बावड़ी मंदिर के महंत नारायण दास जी, शांति आश्रम के महंत सुखराम दास जी, श्री चिंतामणी जी महाराज की गरिमामय उपस्थिति में बुधवार को पंडित प्रवीण भट्ट के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर निर्माण के लिए समाजसेवी सचिन सोलंकी को सर्वानुमति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। भूमि पूजन के पुनीत कार्य में भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल जसवन्त सिंह भाबर, भाजपा के पूर्ण कालिक ओमपकाश दय्या, युवक कांग्रेस के युवा नेता जसवंतसिंह भाबर, श्री हनुमान मंदिर न्यास के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, ट्रस्टी गणराज आचार्य, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष बघेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, महामंत्री सुनील पणदा, पार्षद सन्दीप डामोर पार्षद राजू धानक, जगदीश प्रजापत, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राकेश सोनी, खजूरी सरपंच रुस्माल मैडा, अनोखीलाल पंवार, बन्दीश पंवार, नानालाल सोनी, प्रशांत उपाध्याय, समिति के मुकेश पंचाल, दिलीप पंचाल, विक्रम सिंगाड, सुधीर भाबर, आनन्द चौहान, कालू रमेश सोनी, अमृत चौहान, कालु प्रजापत, शिव शक्ति महिला मण्डल से श्रीमति मंजु मुकेश पंचाल, श्रीमति अनुराधा सोनी, ज्योति सोनी, श्रीमति नर्मदा पंचाल, चेतना पंचाल, श्रीमतिभावना ओमप्रकाश सोनी, श्रीमति संगीता विजयलाल पँचाल सहित बडी संख्या में मातृशक्ति बहने उपस्थित रहीl

        भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत श्री दयाराम दास जी द्वारा मंदिर निर्माण हेतु 5001 रुपए की राशि भेंट करते हुए अपने संक्षिप्त उद्बोधन में आमजन से मंदिर निर्माण के पुनीत कार्य में तन मन धन से सहयोग करने की अपील की। समिति के लल्लु पंवार एव जगदीश कण्डारा ने संत महंत एवं आम जनों का आभार प्रकट किया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |