Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

ट्रेंचिग ग्राउंड के पास सूखे तालाब में मृत मिले नवजात शिशु के परिजनों तक पहुँची पुलिस
28, Jun 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, बामनिया।

            मंगलवार सुबह बामनिया में ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास सूखे तालाब से नवजात मृत शिशु के परिजनों का आखिर कुछ घण्टो में लगा लिया। मामले की जांच के लिए गठित टीम जिंसमे चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अशोक बघेल एवं स्टाफ द्वारा मामले में लगातार त्वरित जांच कर परिजनों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया। जिस नवजात शिशु का मर्ग कायम हुआ था उसमे उसके परिजन मिल गए हैं। पुलिस जानकारी अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बामनिया से पुलिस को मिली जानकारी अनुसार 25 जून को एक मरे हुए प्रीमेच्योर (अविकसित) बच्चा पैदा हुआ था, जिनके द्वारा मृत बच्चे का शव कमलेश और उसकी पत्नी संगीता मुनिया निवासी अमरगढ़ का होना बताया है। मृत बच्चे के परिजन द्वारा जिस स्थान पर बच्चा गाडा था, वह स्थान सही बताया है। बच्चा किसी के खेत में गढ़ा था अभी खेती का समय होने से संभवतः खैत वाले द्वारा की गड़े हुए शव का स्थान बदलने पर ये स्थिति बनी है। जिसका भी जल्द पता लगाया जायेगा। जांच में परिजनों के द्वारा भी मृत बच्चे का पैदा होना बताया है। बच्चे को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |