Tuesday, 03 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

अति प्राचीन छप्पनिया भैरव प्राण प्रतिष्ठा का होगा आयोजन
Report By: कन्हैया प्रजापत 25, Jun 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, पारा। 

         पारा ग्राम में झाबुआ रोड के समीप स्थित श्री शनि मंदिर के पास अति प्राचीन श्री छप्पनिया भैरव जी के स्थान की नवीन ओटला मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा श्री भैरव जी की प्रतिमा के साथ किया जा रहा है। जिसका कार्यक्रम 26 जून सोमवार को प्रातः 9 से कलश यात्रा के साथ श्री भैरव जी की प्रतिमा का नगर भ्रमण श्री राम मंदिर से किया जाएगा एवं प्रातः 10 बजे से हवन किया जाएगा। 27 जून मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ प्राण प्रतिष्ठा एवं महाआरती की जाएगी। वही शनिवार शाम 8 बजे प्रजापति श्री संघ द्वारा बैठक रखी गई थी। बैठक में सुंदर प्रजापत, गेंदालाल प्रजापत, प्रेमचंद प्रजापत, रमण लाल प्रजापत बखतपुरा से व सतीश अजनार आदि उपस्थित रहे। उपस्थित प्रजापति श्री संघ द्वारा अपील की गई कि, उक्त आयोजन में ग्राम पारा सर्व समाज पधार कर धर्म का लाभ ले।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |