पुलिस अधीक्षक झाबुआ के निर्देशानुसार अवैध शराब बैचने एवं अवैश शराब का परिवहन करने वालो के विरुद्ध एव पुलिस मुख्यालय के द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत 22 जून को मुखबिर द्वारा सुचना मिलने पर, वरिष्ठ अधिकारीयो के मार्ग निर्देशन पर 8 लेन रोड दिल्ली बम्बई हाईवे पर पीकअप क्र जीजे 06 जेड 9680 में अवैध शराब परिवहन करते हुए जप्त किया गया।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी काकनवानी निरी दिनेश रावत हमराह उनि रमेशचंद्र गेहलोत, सउनि प्रेमसिंह भुरीया, कार्य प्रआर 44 लोकेन्द्र, आर 243 पहाडसिंह, आर 208 राहुल, आर चालक 452 सोभुसिंह का योगदान रहा। घेराबंदी कर उक्त वाहन की धरपकड करते वाहन में रखी 26 पेटी रायल ब्ल्यु क्वार्टर एव 704 बिखरे हुये रायल ब्ल्यु क्वार्टर किमती 2 लाख 34 हजार 240 रुपए एवं पीकअप वाहन कीमती 5 लाख रुपए जप्त किया गया। आरोपी हसमुख पिता सोमला परमार उम्र 35 साल निवासी दसला थाना कतवारा जिला दाहोद गुजरात को गिरफ्तार कर थाना काकनवानी पर अपराध क्र 212/2023 धारा 34(2), 36, 46 आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।