Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

पुराने पति को मायके जाने का बोल आई दुल्हन ने की दूसरी शादी
13, Jun 2023 3 years ago

image

जिले में सामने आया लुटेरी दुल्हन का मामला

माही की गूंज, राणापुर।

       11 जून रविवार को विनोद पंचाल के बेटे गौरव का विवाह वैदिक रीति से राणापुर में ही 4 बजे सम्पन्न हुआ। करीब 7-8 दिन से नागदा के दलाल प्रदीप पंडित के साथ दो और लोगो के जरिये विनोद पंचाल ने अपने पुत्र गौरव के लिए इंदौर की एक बालिका से रिश्ता तय किया था। शनिवार को दोपहर सुचना मिली की वह लड़की आना नहि चाहती तो क्या दूसरी लड़की ले आये, वह भी कुआरी हे।राणापुर में माता पूजन, हल्दी, मेहँदी आदि कार्यक्रम हो चुके थे। मेहमान भी आ चुके थे अतः विनोद ने सामाजिक प्रतिष्ठा के कारण हा कर दी। रविवार को लग्न हुए और शाम 6 बजे के करीब धर्मशाला से ढोल और गीत के साथ दुल्हन को घर ले गए, जहा कुलदेवी का पूजन कार्यक्रम हुआ। शाम दूल्हे की बहिन ने पूछा भाभी जी आप मोबाईल यूज नहि करती तब दुल्हन ने इंकार कर दिया। जब दुल्हन आशा फ्रेश होने के लिए वॉशरूम गई तभी मोबाईल की घण्टी बजी तब बेग में एक एंड्राइड और एक बटन वाला मोबाईल मिला। एंड्राइड मोबाइल की स्क्रीन पर आशा के साथ किसी दूसरे व्यक्ति का फोटो विवाह के परिधान में देखकर अपने पिता को बताया। आशा से मोबाईल का लाक खुलवाया तो बहुत से मिस कॉल थे और गैलरी में पूर्व विवाह के बहुत से फोटो थे।

         जिसके बाद थाने जाकर पूरी जानकारी दी गई व पुलिस अधीक्षक अगम जैन को भी सुचना दी गई। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में राणापुर टीआई संजय रावत ने एक टीम बनाकर दलालों को पकड़ने हेतु एएसआई लाखनसिंह भाटी, एएसआई पवन भिंडे, आरक्षक दिनेश भयडिया को रवाना किया है। 

        आवेदकों ने कहा है कि, हमारे साथ जो ठगी की घटना घटित हुई है वह तो हमे सहन करना ही हे पर अन्य लोग इस प्रकार की ठगी से बच जाए और इन फर्जी लुटेरे दलालों के चंगुल में न फसे इसलिए प्रकरण पंजीबद्ध कराया है।

       लड़की आशा के पास अलग-अलग नाम से तीन आधार कार्ड प्राप्त हुए हे। लुटेरी दुल्हन के अनुसार वह  महाराष्ट्र की रहने वाली है और उसके माता-पिता का देहांत हो चूका है इसलिए वह अपनी बहिन के यहा इंदौर रहती है। रविवार की शाम से सोमवार सुबह तक करीब 180 मिस कॉल आशा के मोबाईल पर आये है। पुलिस द्वारा आशा के पुराने पति को फोन किया तो वह अपनी पत्नी के मायके जाने की बात कह रहा है। पुलिस को अगर इस गिरोह के गिरेबान तक पहुचने में सफलता मिलती है तो निश्चित झाबूआ पुलिस को एक नई सफलता मिलेगी।

लुटेरी दुल्हन


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |