Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

कांग्रेस ने नारी सम्मान फॉर्म भरवाने में बढ़ाई सक्रियता
08, Jun 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, झाबुआ।

         कांग्रेस पार्टी के वचन पत्र के बिंदु में नारी सम्मान योजना को प्रमुखता से लिया है। कांग्रेस सरकार बनते ही प्रत्येक महिला के खातों में 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वचन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिया है।

         संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने बताया कि, संपूर्ण जिले में पंचायत वार नगरी क्षेत्रों में वार्ड वाइज नारी सम्मान के फॉर्म कांग्रेस जनों द्वारा घर घर जाकर भरवाए जा रहे हैं। जिले में प्रत्येक विधानसभा में 50 हजार  नारी सम्मान योजना के फार्म की पूर्ति का लक्ष्य रखा है। महिला कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस शहर कांग्रेस युवा कांग्रेस मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों को जवाबदारी सौंप दी गई है जो अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है चारों ओर 2023 मैं कांग्रेस की सरकार बनने की जन चर्चा चल रही है। आज झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फुल धावडी, महूडी डूंगरी में जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता गंगा मोहनिया के नेतृत्व में नारी सम्मान के फार्म भरवाए गए जो नित्य ग्रामीण क्षेत्र में फलियो फलियो में जाकर फार्म भरवा रही है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |