Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

काल भैरव मंदिर: स्ट्रीट लाइट तो लगी लेकिन जलती ही नही, मंदिर किनारे स्थित नाले में गंदगी ही गंदगी
Report By: कृष्णपाल सिंह ठाकुर 06, Jun 2023 3 years ago

image


माही की गूंज, राणापुर। 

         राणापुर नगर धार्मिक भावनाओं और आस्था से जुड़ा नगर है। राणापुर नगर की धर्म प्रेमी जनता द्वारा लगातार धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जाता है व आए दिन धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। लेकिन अभी बाबा काल भैरव मंदिर सुर्खियों में छाया हुआ है। यहां मंदिर पर लाइट की व्यवस्था तो काफी समय से है लेकिन अभी बारिश की वजह से यहां लगी लाइट जल नही रही है। रात के समय में अंधेरे के कारण यहां भक्तो को समस्या आती है। 

         कई बार नगर परिषद् अध्यक्ष के पिता दिलीप नलवाया को इस विषय को लेकर अवगत करवाया गया व उन्हे बताया गया तो उन्होंने बताया कि, बस में इसे ठीक करवाता हु लेकिन अभी तक समस्या का समाधान हुआ नही है। आमजन काफी परेशान है। यहां स्थित नाले में हो रही गंदगी व जल कुंभी की वजह से काफी खराब स्मेल आती है। भाजपा हिन्दुत्व की पार्टी मानी जाती है लेकिन यहां मंदिर की देखभाल ही नहीं हो रही है।

         भैरव बाबजी मंदिर पुजारी पंकज गोशवामी ने बताया कि, बाबा कालाभेरव मंदिर काफी प्राचीन मंदिर है, इस मंदिर पर कई धार्मिक आयोजन होते रहते है। बाबा कालभेरव जन्मोत्सव के दिन इस मंदिर पर भव्य सत्संग कीर्तन भजन  व विशाल भंडारे आदि कई कार्यक्रम का आयोजन होता है। वही इस आयोजन में समस्त राणापुर नगर की जनता के साथ ही हजारों की संख्या में ग्रामीण इलाकों से भी भक्त जन आते है। यह मंदिर राणापुर नगर से कुछ ही दूर समशान पर स्थित है। इस मंदिर की व्यवस्था को लेकर राणापुर नगर की समस्त धर्म प्रेमी जनता निरंतर प्रयास रत रहती है। लेकिन अभी कुछ दिनों से इस और किसी का ध्यान नही गया। जिसको लेकर मंदिर के पुजारी ने कई बार बिजली विभाग व नगर परिषद् के अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं।

         नगर परिषद् अध्यक्ष के पिता दिलीप नलवाया से जब चर्चा की तो उन्होंने बताया कि, हमारे द्वारा लाइट लगवा दी है। व जल्द ही नाले की साफ सफाई कर दी जाएगी। बारिश के पहले राणापुर नगर के सभी नाले व नगर में गंदगी की स्थिति न बने इसलिए साफ सफाई कर दी जाएगी।

         राणापुर नगरवासी ने लोकेन्द्र नायक ने बताया कि, मेने दिलीप नलवाया से बात चीत की तो उन्होंने बताया की हम अभी चालू करवाते है लेकिन अभी तक ना ही लाइट चालू हुई है और ना ही साफ सफाई हुई है।

         राणापुर नगरवासी अरविंद नायक ने बताया, में रोजाना सुबह और शाम के समय बाबा कालाभेरव मंदिर जाता हु वही और भी कई भक्त लोग यहां आते है व दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते है। यह मंदिर हमारी आस्था का मंदिर है हम लोग बार बार अवगत करवा रहे है लेकिन इस और कोई ध्यान नही दे रहा है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |