Sunday, 22 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न |

पांच दिनों से लापता बालिका को किया दस्तयाब
06, Jun 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, पिटोल।

          गत पांच दिनो से लापता मासूम दिव्या को ढूंढने में पुलिस को सफलता मिल गई है। अलग-अलग टुकड़ियों में बटी पुलिस लगातार मासूम दिव्या को खोज रही थी कि उन्हें मुखबिर से पता चला की कुंदनपुर चौकी के लंबेला में वह बच्ची किसी महिला के साथ चली गई है। पुलिस ने उक्त गांव में जाकर महिला एवं बच्चे दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। महिला से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

          गौरतलब है कि, पुलिस ने मामला 363 में दर्ज किया था एवं बालिका की खोज में सरगर्मी से जुटी हुई थी। वरिष्ठ अधिकारीगण भी उक्त मामले को लेकर गंभीर दिखाई दे रहे थे। बालिका के मिलने की सूचना के बाद पिटोल चौकी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

          दिव्या के पिता खेमचंद भूरिया ने बताया, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और काकरादरा गांव में बताए अनुसार पहुंचे, जहां बच्ची को उस संदिग्ध महिला के साथ पाया, जिसे पुलिस अपने साथ लेकर पिटोल पुलिस चौकी आई है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |