Monday, 25 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं |

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता ने भी अब प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने की ठान ली है- विधायक भूरिया
01, Jun 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला। 

         थांदला विधानसभा क्षेत्र में ग्राम चेनपुरी में थांदला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बुथ स्तरीय कांग्रेस  कार्यकर्ता की बैठक गुरूवार को संपन्न हुई। जिसमें विधायक वीर सिंह भूरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में आगामी कुछ माह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हमें पूरी मेहनत कर इस बार पुनः कांग्रेस की सरकार मध्य प्रदेश में बनाना है। इस बार कांग्रेस के कार्यकर्ता के साथ-साथ मध्य प्रदेश की जनता ने भी पूरा मन कांग्रेस की सरकार बनाने का बना लिया है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जो योजनाएं लागू की जाएगी उनकी जानकारी बुथ मंडलम व सेक्टर कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि यह योजना हमें आम जनता के बीच हर मतदाता तक ले जाना है। 

         सभा को संबोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री जसवंत सिंह भाबर ने कहा कि, पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। हमें हर मतदाताओं के पास जाकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी द्वारा जो योजनाएं कांग्रेस सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश में लागू होगी वह जनता तक पहुंच कर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाना है।

         प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश भर में वचन पत्र देकर कांग्रेस की सरकार बनते ही हर महिलाओं को हर महीने 1500 सो रुपए गैस की टंकी मात्र ₹500 में एवं हर महा 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट बिजली बिल हाफ साथ ही किसानों का कर्ज माफ पुरानी पेंशन योजना लागू जैसी अनेकों जन कल्याणकारी योजना सरकार बनते ही लागू की जाएगी जिनकी जानकारी हमें हर मतदाता तक पहुंचाना है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थांदला ब्लॉक अध्यक्ष गेंदाल डामोर, कालूसिंह नलवाया, वरिष्ठ नेता गुलाब कादर खान आदि ने संबोधित किया। 

         कार्यक्रम में उपस्थित लाला नगर सरपंच वरसिग भुरिया, सरपंच सतरू खोखर, सरपंच एवं आईटी सेल विधानसभाअध्यक्ष रूसमाल मईडा, पार्षद संदीप डामोर, पार्षद अखिल बोरा, आईटी सेल विधानसभा उपाध्यक्ष अशोक मौर्य, श्याम मौर्य, सरपंच जेयसिग वसुनिया, नगर अध्यक्ष आनंद चौहान, सरपंच दीपक बिलवाल, सरपंच पारसिंह डामोर, सरपंच अनिल अड़, सरपंच देवा डामोर, सरपंच संजय भाबर, सरपंच खूमचंद भुरिया, पूर्व सरपंच उदय सिंह डामोर, करण भाबरृ, पूर्व सरपंच रालु वसुनिया, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष वीरेंद्र बारिया, युवा कांग्रेस जिला सचिव मसूल भुरिया, नितिन डामोर, अयुष भट्ट, आईटी सेल मंडल अध्यक्ष कमलेश वसुनिया, पवन डामोर, पूर्व सरपंच हवा खड़िया, पूर्व सरपंच प्रकाश मणिया, मतियाश निनामा उपस्थित रहे। आभार प्रवक्ता अली असगर बोहरा  ने माना।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |