Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने नगर में मनाया जश्न
13, May 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

          कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। थांदला विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने इस अवसर पर नगर के प्रमुख चौराहा आजाद चौक पर आतिशबाजी कर नारेबाजी कर जश्न मनाया। युवा कांग्रेस नेता जसवंत भाभर ने इस अवसर पर कहा कि, कर्नाटक में मिली जीत के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। जिस तरह कर्नाटक में जनता ने परिवर्तन कर कांग्रेस को जीत दिलाई उसी तरह मध्यप्रदेश में भी आगामी विधानसभा चुनाव में परिवर्तन कर जनता कांग्रेस को भारी मतों से जीत दिलाएगी।

          युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष वीरेंद्र भाभर ने कहा कि, धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों की कर्नाटक में हार हुई है। उसी तरह मध्यप्रदेश में भी जनता जबरन सरकार बनाकर भेजी है। भाजपा को करारा जवाब देगी इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नगीन शाहजी  राजेश जैन युवा नेता आनंद चौहान लाला नागर श्याम मोरिया हरीश पंचाल सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |