Thursday, 13 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता |

गूंज असर: कलेक्टर ने समाचार पत्र में प्रकाशित हिड़ी बैराज की शिकायत की खबर पर तुरंत लिया संज्ञान
11, May 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, झाबुआ। 

          कलेक्टर द्वारा माही की गूंज समाचार पत्र में आज प्रकाशित समाचार जिसका शीर्षक "जिले में जल संसाधन विभाग की कार्यप्रणाली पर लगातार उठ रहे सवाल" को तुरंत संज्ञान में लेकर कार्यवाही की। जिसमें रामा के पास बड़ी हिड़ी में बन रहे। बैराज को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया ने जल संसाधन विभाग के अफसरों से शिकायत की है। जिसमें इंदौर के अधिकारियों को बताया गया कि बिना ड्राइंग अप्रूवल के काम कराया जा रहा है। स्थानीय अधिकारी रोक नही रहे है। श्री भूरिया ने बताया, अफसरों ने यहां आकर स्थिति देखने का भरोसा दिलाया है उन्होंने कहां शुरुआती तौर पर ये पता चला है कि जितनी क्षमता बताई जा रही है उतना बड़ा बैराज नही होगा। नीच भी नाप से कम की है। इसकी पूरी जांच की मांग की गई ।जब यह बात कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा के संज्ञान में आई तब उन्होंने संबंधित कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी विकास विभाग को जांच के निर्देश दिए को इसकी जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में   विभाग द्वारा 7 मई को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य बंद पाया गया। समय में कार्य पुनः शुरू हो जाएगा। बैराज की ड्राइंग अप्रूवल हो गया है एवं सामग्री की गुणवत्ता ठीक पाई गई एवं रेत का शिल्ट कंटेंट अधिकतम परमिर्सीबल लिमिट के बराबर होने से रेत धोकर उपयोग किए जाने के निर्देश दिए।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |