Saturday, 15 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

सांसद ने किया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का निरीक्षण
07, May 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

          भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में शामिल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का शुक्रवार को रतलाम- झबुआ सांसद गुमानसिंह डामोर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश से गुजर रहे हिस्से का काम अब पूर्ण हो चुका है। आगामी दिनों में वह सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर जून महीने तक उक्त मार्ग को शुरू करने की योजना बना लेंगे। सांसद गुमान सिंह डामोर ने बताया कि एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद झाबुआ, अलीराजपुर और रतलाम अंचल के ग्रामीणों के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ जाएगी। वही दिल्ली और मुंबई की दूरी घटकर लगभग आधी (12 घंटे) हो जाएगी। इस एक्सप्रेसवे का अंचल के नागरिकों सहित देशवासियों को भी लाभ मिलेगा।

          निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक्सप्रेसवे बना रही कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी चर्चा की। निरीक्षण में सांसद गुमानसिंह डामोर ने एक्सप्रेसवे रोड की गुणवत्ता देखी। साथ ही मार्ग के दोनों ओर लगी हुई बाउंड्रीवॉल जो कही-कही से छुटी हुई है को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए।

          उल्लेखनीय है कि, एक्सप्रेसवे का 244 किलोमीटर का हिस्सा मध्यप्रदेश राज्य से होकर गुजर रहा है। इसके अलावा एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों से भी निकलेगा। एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी 1250 किमी रह जाएगी। जो 12 घंटे में पूरी कर ली जाएगी। पहले यह दूरी पूरी करने में 24 घंटे का समय लगता था। परियोजना की कुल लंबाई 1350 किमी है। जिसकी लागत 1 लाख करोड रुपए है। इसके लिए प्रदेश में 300 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण कर 65 करोड़ का मुआवजा वितरित किया गया है।

          एक्सप्रेस वे में इलेक्ट्रिक वाहनों की अलग लेन के साथ 12 लेन तक विस्तार किया जा सकेगा। पूरा एक्सप्रेसवे जून 2024 तक पूर्ण होने की संभावनाएं हैं। इसके अलावा एक्सप्रेस वे से जयपुर, कोटा, वडोदरा, सूरत, इंदौर, भोपाल सहित अन्य प्रमुख शहरों को जोड़ गया है। एक्सप्रेस वे पर प्रत्येक 50 किलोमीटर पर एंट्री और एग्जिट गेट के साथ ऑटोमेटिक टोल संग्रह प्रणाली भी रहेगी।

          वही एक्सप्रेसवे पर टू व्हीलर जैसे मोटरसाइकिल और स्कूटर, थ्री व्हीलर व्हीकल, नॉन मोटराइज्ड व्हीकल और ट्रैक्टर को प्रवेश से रोक दिया गया है।

          निरीक्षण के दौरान सांसद गुमानसिंह डामोर के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वास सोनी, एसडीएम तरुण जैन, भाजापा पूर्व जिला अध्यक्ष ओम शर्मा, राजेश वसुनिया, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित शाहजी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

नागर और सोलंकी सांसद प्रतिनिधि नियुक्त

          भाजपा कार्यकर्ता महेश नागर को शासकीय महाविद्यालय में सांसद प्रतिनिधि एवं नीरज सोलंकी को नगर परिषद का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया। सांसद डामोर मीडियाकर्मी से रूबरू हुए एवं कहा कि नगर की समस्या विशेष रूप से ट्रेनों के स्टापेज व कोच बढ़ाने के संबंध में जल्द ही रेल मंत्री से मुलाकात कर समस्या का शीघ्र निदान करुगा।

          कार्यक्रम में महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित शाह ने महाविद्यालय में छात्रों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर 5 अतिरिक्त कक्ष बनवाने की मांग की। साथ ही महाविद्यालय के मार्ग को सीमेंटकरण के साथ ही महाविद्यालय के अन्य मांगों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।

         कार्यक्रम में अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता विश्वास सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी योगेंद्र नाहर, सांसद प्रतिनिधि दिलीप कटारा, 8 लेंन कोऑर्डिनेटर संदीप पाटीदार, भाजपा नेता बंटी डामोर, सचिन सोलंकी, सुजीत भाबर, दिनेश सोलंकी, उमेश ब्रजवासी, पार्षद राजू धानक जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जालम डामोर, मन्नू डामोर, पंकज भंडारी अंचल के सरपंच एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

          कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता एवं पूर्व सदस्य विश्वास सोनी ने किया। कार्यक्रम पश्चात निजी होटल एंड रेस्टोरेंट पर सह भोज का आयोजन किया गया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |