Wednesday, 04 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

महा आयोजन की तैयारियां हुई पूर्ण, 251 मीटर की चुनरी यात्रा के साथ कल होगी शुरुवात
Report By: राकेश गेहलोत 05, May 2023 3 years ago

image

मुख्य जजमान मालू अकमाल डामोर ने आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का किया आह्वान

माही की गूंज, पेटलावद। 

          मधुकन्या और माही नदी के संगम तट पर बसे सुप्रसिद्ध श्रृंगहेश्वर धाम पर होने वाला सात दिवसीय आयोजन के लिए विगत तीन माह से चल रही तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। मन्दिर की साज सज्जा से लेकर यज्ञ स्थल और मेला स्थल सब की तैयारियां हो चुकी हैं। आयोजन के विशेष आकर्षण महाकाल द्वारा निर्मित सवा लाख रूद्राक्ष से तैयार शिवलिंग सहित नोका विहार, स्न्नान कुंड ,भोजन शाला, यज्ञ स्थल, जजमानो के ठहरने की व्यवस्था सहित आयोजन में आने वाले संत महात्माओं के प्रवचन के लिए पांडाल की तैयारी  पूर्ण कर ली गई है। 6 मई से 12 मई तक होने वाले इस 108 कुंडीय अति महायज्ञ की शुरुआत 251 मीटर की चुनरी यात्रा से होगी। पांच किलोमीटर की ये भव्य यात्रा 6 मई को सुबह 7 बजे से प्रारंभ होकर श्रृंगहेश्वर धाम पहुँचेगी। जिसके बाद 108 कुंडीय महायज्ञ विधि विधान से शुरू होगा।

बढ़ चढ़कर भाग ले रहे श्रद्धालु, महिलाओं ने हाथ से लिपकर तैयार की यज्ञ शाला

         आयोजन को लेकर क्षेत्र भर में उत्साह का माहौल है और लोग बढ़ चढ़कर आयोजन में भाग ले रहे हैं । श्रम दान के माध्यम से जारी निर्माण कार्यों में सहयोग कर रहे हैं । जयपुर राजस्थान से आये कारीगरों द्वारा बास से निर्मित भव्य यज्ञ शाला का निर्माण किया गया। यज्ञ स्थल पर हवन कुंड और बैठक व्यवस्था के लिए हिन्दू धर्म के अनुसार गोबर व गारे से पूरे यज्ञ स्थल को तैयार किया गया जिसको झकनावदा, पालड़ी,बोलासा, पेटलावद की महिलाओं द्वारा लिप कर तैयार किया गया। एक साथ सो से अधिक महिलाओं द्वारा लिपन कार्य कर इस कार्य को पूरा किया गया।

आयोजन में शामिल होने का किया आह्वान

           आयोजन के मुख्य जजमान के रुप में  जिला पंचायत उपाध्यक्ष मालू डामर रहेंगे, जिनके द्वारा इस पूरे आयोजन के लिए 21 लाख रुपये की बड़ी दानराशि की घोषणा आयोजन के शुरुआत में ही कर दी थी। यज्ञ के मुख्य कुंड पर मालू डामर स्वपतनिक उपस्थित रहेंगे। वही अंतिम दिन आयोजित नगर 84 के लाभार्थी भी मालू डामर रहेंगे। उक्त आयोजन में क्षेत्रवासियो से बढ़ चढकऱ के भाग लेने के लिए मालू डामर ने आह्वान किया है और पूरे क्षेत्र मे प्रचार हेतु वाहन की व्यवस्था की। आयोजन में कई जजमानों के सहयोग प्रतिदिन के लाभार्थीयो के माध्यम से भंडारे सहित आयोजन के कई कार्यो के लिए दान राशि की घोषणा की गई है। क्षेत्र के विधायक वालसिंह मैडा एक दिन के भंडारे के लाभार्थी रहेंगे।

प्रख्यात संतो के होंगे प्रवचन

         सात दिन तक चलने वाले महायज्ञ के पश्चात रात्रि में श्रद्धालुओं के लिए भजन कीर्तन और प्रख्यात साधु संतों के प्रवचन होंगे। जिसमे प्रमुख रूप से उत्तम स्वामी जी महाराज, महामंडलेश्वर कनकेश्वरी जी सहित कई संत आयोजन में अपनी गौरवमयी उपस्थित दर्ज करवाएंगे।

         मंदिर से गादीपति श्री रामेश्वर गिरी जी महाराज ने बताया कि, आयोजन को लेकर हर वर्ग के लोग इस आयोजन से जुड़ कर कार्य कर रहे, यहां झाबुआ जिले के साथ धार ,रतलाम, अलीराजपुर सहित राजस्थान और गुजरात से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। हवन के पश्चात प्रतिदिन महाप्रसादी का आयोजन होगा।

मेले का भी आयोजन, नोका विहार की व्यवस्था

          आयोजन की भव्यता को देखते हुए यज्ञ स्थल के समीप मेले का आयोजन किया जा रहा है। यहा दुकान ,झूला चकरी सहित कई इवेंट का आयोजन होना है। साथ ही नदी और संगम स्थल के भृमण के लिए नोका विहार की व्यवस्था भी की गई है।

रुक-रुक कर हो रही बारिश डाल रही खलल

          विगत 8 दिनों से लगातार रूक-रूक कर क्षेत्र में वर्षों हो रही है जिससे आयोजन की तैयारियों को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आयोजन कृषि भूमि क्षेत्र में हो रहा है ऐसे में बारिश चुनोती बनी हुई है। हालाकि अब तक रुक-रुक कर गिरी बारिश से कोई बड़ा नुकसान नही हुआ है लेकिन तेज़ बारिश परेशानी खड़ी कर सकती हैं।

आयोजन को लेकर कलेक्टर ने किया दौरा

         श्रृंगहेश्वर धाम पर होने वाले आयोजन को लेकर कलेक्टर तन्वी हुड्डा सहित एसपी अगम जैन ,पेटलावद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनिल कुमार राठौर सहित प्रशासनिक अधिकारीयो ने मन्दिर सहित यज्ञ स्थल का जायजा लिया और आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश अलग-अलग एजेंसियों को दिया । उक्त आयोजन में कई बड़े नेताओं के आने के कयास लगाए जा रहे हैं जिसको देखते हुए प्रशासन अपनी और से तैयारियां देंखने के लिए बुधवार को पहुँचा। 





माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |