Thursday, 26 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

डरा हुआ पत्रकार लोकतंत्र के लिए घातक- हरिशंकर पंवार
10, Apr 2023 3 years ago

image


माखनलाल चतुर्वेदी की जन्म जयंती सप्ताह के अंतर्गत हुआ आयोजन

माही की गूंज, पेटलावद

    देश के ख्यातिप्राप्त कवि, लेखक और पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मजयंती सप्ताह के अंतर्गत पत्रकार संघ पेटलावद ने समारोह का आयोजन किया। सर्वप्रथम जिला पत्रकार संघ के सरंक्षक संजय भटेवरा, वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर पंवार एवं जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेश सोनी ने श्री चतुर्वेदी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एव माल्यार्पण कर आयोजन की शुरुआत की।

   समारोह में सजंय भटेवरा, राजेश  सोनी एवं हरिशंकर पंवार ने संबोधित किया। सभी ने पत्रकारिता जगत की शान चतुर्वेदी के कर्मवीर अख़बार का जिक्र किया। उस वक्त के हालातों से नही डरने वाले दादा माखनलाल जी निडरता से अपनी कलम चलाते रहे। जिनकी रचनाएँ अत्यंत लोकप्रिय हुईं। सरल भाषा और ओजपूर्ण भावनाओं के वे अनूठे हिंदी रचनाकार थे।

हमे भी सावधान रहना है

   वक्ताओं ने कहा कि हम सभी पत्रकारो की परिवरिक एकता को अक्षुण्ण रखने के किए समर्पित रहे। सक्रमण के इस दौर में हमे सावधान होकर अपने कर्म पर अडिग रहना है। इस मौके पर पत्रकार संघ ने वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर पंवार का स्मृति चिन्ह एवं साफा बांधकर सम्मान किया गया । उक्त आयोजन में तहसील भर के पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत शुक्ला ने किया आभार तहसील पत्रकार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल व्यास ने माना।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |