Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

बच्चों को खेलने के लिए खिलौने मिलेंगे तो उनका मन केंद्र पर लगेगा- जिलाधीश
01, Apr 2023 3 years ago

image

आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को बांटे खिलौने, बच्चों के चेहरे में आई मुस्कान

माही की गूंज, थादला।

        खिलौने बचपन का पर्याय हैं। वे बच्चों को मुस्कुराने और खुद को अभिव्यक्त करने के साथ-साथ सीखने का कारण देते हैं। गरीबी बच्चों को बाल श्रम की ओर धकेलती है और उन्हें शिक्षा के अधिकार से वंचित करती है। हर बच्चे को खिलौनों से खेलने का अधिकार देने के लिए नगर में आज गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमति संगीता विश्वास सोनी की ओर से स्थानीय आगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 15 पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को एक स्वस्थ और खुशहाल बचपन देना है।

        आजादी का अमृत महोत्सव और आकर्षक बनाने की दिशा में अब जिले की प्रदेश मंत्री भाजपा श्रीमति संगीता विश्वास सोनी द्वारा नगर की पंद्रह आगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को खिलौने वितरण किए। सर्व प्रथम समस्त अतिथियों द्वारा कन्या पूजन कर उनकी आरती उतारी गई पश्चात 

        कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधीश श्रीमति रजनीसिंह, विशेष अतिथि अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन, तहसीलदार अनिल बघेल, पूर्व विधायक एवम् अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर कार्यक्रम की सूत्रधार व खिलौने डोनेशन की प्रमुख प्रदेश मंत्री श्रीमति संगीता विश्वास सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पंडा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, जनसंपर्क अधिकारी सुधीर कुशवाह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवम् वरिष्ठ पार्षद राजू धानक उपस्थित थे।

        मुख्य अतिथि जिलाधिश राजनीसिंह ने कहा की  ये बहुत सराहनीय पहल है। इससे आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों की संख्या बढेगी। बच्चों को खेलने के लिए खिलौने मिलेंगे तो उनका मन केंद्र पर लगेगा।

        जिलाधिश ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पूछा कि, इस खिलौने से क्या फायदा होगा तो उन्‍होंने बताया कि इससे आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों की संख्या बढेगी। बच्चों को खेलने के लिए खिलौने मिलेंगे तो उनका मन केंद्र पर लगेगा। जिलाधिश ने आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर तरीके से संचालित करने, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, महिलाओं का ध्यान रखने आदि की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सलाह दी।

        इस मौके पर अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मंशा है कि बच्चे कुपोषित नहीं हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समाज और नागरिकों से आव्हान किया है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण आहार, खाद्य सामग्री, आर्थिक मदद, खिलौने और बच्चों के लिए आवश्यक वस्तुओं के संग्रह में योगदान दें। सरकार कुपोषण समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश से कुपोषण समाप्त करने का संकल्प लिया है। इस दिशा में श्री भाबर ने जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस अभियान में सहयोग दें आप ने श्रीमति संगीता सोनी को खिलोने डोनेट के धन्यवाद ज्ञापित किया।

        इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण सहित जनभागीदारी समिती अध्यक्ष अमित शाहजी, पूर्व पार्षद सुजीत भाबर, भाजपा नेता महेश नागर, अरविंद रूनवाल, स्वच्छता अधिकारी गोरांकसिन्ह राठौर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विद्या भाबर, अंतिमबाला सोनी, प्रीतिबाला अरोरा, हिना वाघेला, ललिता चौहान, उर्मिला डामोर, मनीषा निनामा सहित अधिकारी, नागरिक और बच्चे मौजूद थे।

        अंत में कार्यक्रम की सूत्रधार प्रदेश मंत्री भाजपा श्रीमति संगीता सोनी ने समस्त अतिथियों का आभार माना एवम् कहा की बच्चे भगवान का रूप होते है। आज इन्हे खिलोने के साथ खेलते हुवे देख कर मन प्रफुल्लित हो रहा है। 

        इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता अंतिमबाला सोनी ने बताया कि नगर की पंद्रह केंद्रों पर श्रीमति संगीताजी सोनी द्वारा बच्चो के लिए पर्याप्त खेल सामग्री व खिलोने उपलब्ध हो गए है अब बच्चे रुचि लेकर खेलेंगे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |