Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

एक सप्ताह देश के नाम, महाराष्ट्र के 300 चिकित्सकों का दल जिले में देगा अपनी सेवाए
23, Mar 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, मेघनगर।

         सेवांकुर भारत डॉक्टर हेडगेवार हॉस्पिटल छत्रपति संभाजी नगर महाराष्ट्र के 300 डॉक्टरों का दल "एक सप्ताह राष्ट्र के नाम" की कड़ी में मेघनगर में आज रात्रि 8:20 पर पश्चिम एक्सप्रेस से डॉक्टरों का दल मेघनगर पहुँचेगा। यह दल यहाँ से झाबुआ के लिए रवाना होगा। यह दल क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में  तीन दिन रुककर अपनी स्वास्थ्य सेवाएं देगा। इंडेक्स मेडिकल कॅालेज हॅास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में सेवांकुर भारत मिशन की टीम ने विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। 

         इसमें टीम द्वारा विद्यार्थियों को मानव सेवा और नैतिकता और इस मिशन की जानकारी दी। इंडेक्स मेडिकल कॅालेज में इस टीम के सदस्य डॅा.किरण अलहाट ने कहा कि सेवांकुर भारत मिशन की थीम एक सप्ताह देश के नाम रखा गया। इसका उद्देश्य इंदौर के आसपास और झाबुआ के आदिवासी क्षेत्रों में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है।

         इसके लिए हम वनवासी क्षेत्रों में मरीजों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेंगे। इसमें विद्यार्थियों को एक सप्ताह तक यहां रूकने की व्यवस्था भी की जा रही है। इसे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव भी एमबीबीएस और बीडीएस के नए विद्यार्थियों को मिल सकेगा। इसमें मानव सेवा के साथ आचरण और नैतिकता के साथ यह मिशन व्यक्तिव निर्माण पर सबसे ज्यादा फोकस करता है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |