Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

हरी झंडी दिखाकर किया नव भारत साक्षारता अभियान रथ को शुरू
18, Mar 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

         अब बच्चों ने भी ठाना है घर में सब को पढ़ाना है,नई चेतना लाएंगे पूरा गांव पढ़ाएंगे, नव भारत साक्षारता आभियान जिंदाबाद जिंदाबाद जैसे नारो के साथ नव भारत साक्षारता अभियान रथ की शुरुआत थांदला ब्लॉक में स्थानीय दशहरा मैदान से एसपी अगम जैन, एसडीएम तरुण जैन, एसडीओपी रविंद्र राठी, प्रौढ़ जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश सिसोदिया, बीआरसी संजय सिकरवार, बीईओ स्वरूप श्रीवास्तव, साक्षरता थांदला ब्लॉक प्रभारी अनिल शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी सुनिल पणदा, मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, पार्षद राजू धानक एवं कर्मचारियो ने हरी झंडी दिखाकर की।

         कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में और सीईओ अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में थांदला विकास खंड में नवभारत साक्षरता रथ की शुरुवात हुई, थांदला विकास खंड से प्रेरित होकर पुरे जिले में साक्षरता रथ शुरू किया गया। कार्यकर्म की जानकारी देते हुए ब्लॉक साक्षरता नोडल अधिकारी संजय सिकरवार ने बताया कि भारत की केंद्र सरकार की पहल से 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षर लोगो को चिंहित कर 624 अक्षर साथियों द्वारा सामाजिक चेतना केंद्र बना कर उन के समय अनुसार कक्षाओं का संचालन कर साक्षर बनाया गया हैं। साक्षर बनाए गए सभी नवसाक्षरो के मूल्यांकनों के लिए 126 केंद्र बनाए गाए हैं जहा 19 मार्च को प्रातः 10 बजे से साय 5 बजे तक परिक्षा का आयोजन होगा, साक्षर बनाए गए सभी लोगो के उत्साह वर्धन के लिए नवभारत साक्षरता प्रचार रथ का आरंभ किया गया है।

         जिला प्रौढ़ अधिकारी जगदीश सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में दूसरा बड़ा लक्ष्य थांदला को मिला हैं जहा 624 अक्षर साथियों की मदत 12147 लोगो को साक्षर बनाया गया है जिन्हे परिक्षा केन्द्र पर ला कर परिक्षा दिलाना एक चुनौती पूर्ण कार्य हैं यह बड़ी उपलब्धि की बात है कि मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा लक्ष्य झाबुआ जिले को मिला है जिसे हम पूरी मेहनत से पूर्ण करेंगे। नव साक्षरता ब्लॉक प्रभारी अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रचार रथ का उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक लोग जागृत हो, झाबुआ जिले में जो असाक्षरता का कलंक लगा हैं जिस कारण ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं वे सभी जागरूकता रथ के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में जुड़े और पड़ लिख कर मुख्यधारा में आए,नव भारत साक्षरता अभियान जिले में 4 चरणों में होने वाला है पहले चरण में अक्षर ज्ञान दिया जा रहा है, जिसके बाद डिजिटल लिटरेसी का कार्यक्रम चलेगा जिसमें मोबाइल ऐप नेट बैंकिंग आदि का ज्ञान दिया जाएगा। इस कार्यकर्म में उपस्थित सभी लोगो का आभार नव भारत साक्षरता रथ प्रभारी नियाज़ उल्हक ने मना।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |