Wednesday, 04 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

रंग पंचमी पर निकलेगी राधा कृष्ण फाग यात्रा
11, Mar 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

         नगर में रंगपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए लोगों में काफी उत्साह है। खासकर छोटे-छोटे बच्चे रंगपंचमी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस दिन नगर में राधा कृष्ण फाग यात्रा की भी धूम रहती है। जिसमें कई लोग शामिल होते हैं। इस दौरान लोग कलर खेलने में मशगूल होते हैं। रंगपंचमी को लेकर विभिन्न चौराहों पर पुलिस की भी विशेष व्यवस्था रहेगी।

         रंगपंचमी पर इस साल पारंपरिक राधाकृष्ण फागयात्रा नगर में निकलेगी। सामाजिक समरसता मंच के प्रमुख हेमंत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, पिछले दिनों बावड़ी मंदिर में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व्यापारी संगठनों के प्रमुखों एवं अध्यक्षों की बैठक सामाजिक समरसता मंच के बैनर तले सम्पन्न हुई। बैठक में यह तय किया गया कि  प्राचीन परंपरा का पालन करते हुए गरिमा और उत्साह से रंगपंचमी पर 12 मार्च, रविवार सुबह साढ़े 10 बजे गणेश मंदिर आजाद चौक से श्रीराधाकृष्ण फागयात्रा रंगारंग रूप से निकाली जाएगी। जिसमें फाग गाती भजन मण्डली और पुष्पवर्षा करती हुई तोप के साथ रंग गुलाल खेलते हुए राधा कृष्ण की झांकी,बाबा श्याम की भव्य पुष्प से सजी झांकी, विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |