Monday, 25 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं |

भाजपा सर्वहारा की पार्टी- अजजा प्रदेश अध्यक्ष
06, Mar 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

         मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत एक हजार रुपए प्रतिमाह महिलाओं को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री लाडली योजना बहनों के सशक्तिकरण की योजना है। इस योजना का लाभ उन सभी बहनों को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख से कम और 05 एकड़ से कम जमीन हो। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाइव कार्यक्रम स्थानीय नगर परिषद के बैडमिंटन हाल में रखा गया। इससे पूर्व स्थानीय केशव बालोद्यान में प्रदेश के मुख्यमंत्री के 64 वें जन्मदिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत शिव वाटिका बनाकर इस अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अजजा प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पंडा, पार्षद गण श्रीमती धापू बाई वसुनिया, श्रीमती माया सचिन सोलंकी, जगदीश प्रजापत, युवा भाजपा नेता संजय भावर, व्यापारी एसोसिएशन व समाजसेवी भाजपा नेता अनिल भंसाली, मंडल महामंत्री सुनिल पंडा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता पवार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती आरती सिसोदिया, मुकेश चौहान, नगर परिषद स्वच्छता अधिकारी गोरांक सिंह  राठौर, विजय गिरी, सहीत नगर के प्रबुद्ध नागरिक गण व भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने व जन्मदिवस की बधाई दी, 101 पौधे लगा कर संकल्प लिया कि इन पौधे की जीवन पर्यंत तक देख भाल करेगे। इसके पश्चात लाइव मुख्यमंत्री लाडली योजना 2023 कार्यक्रम स्थानीय बैडमिंटन हॉल में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर सभी अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात बाल कन्या का पूजन किया गया। 

         अतिथियों के स्वागत के पश्चात कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारे अजजा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह बाबर ने अपने उद्बोधन में कहा कि, भाजपा सर्वहारा की पार्टी है पूर्व वर्षों में हमें डराया जाता था कि भाजपा बनिए, ब्राह्मणों की पार्टी है। यह पार्टी एक विशेष जाति समुदाय की पार्टी है। किंतु आज भाजपा सर्वहारा की पार्टी बन चुकी है। आज भाजपा का एक ही नारा है सबका साथ सबका विकास। पार्टी द्वारा किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं। आज मुख्यमंत्री का जन्म दिवस है। किंतु हमारे लाडले मुख्यमंत्री ने पूर्व में ही कह दिया था कि, मैं जन्मदिवस तभी मनाऊगा जब प्रदेश की बहनों के चेहरे पर खुशी देखूंगा। आज वह शुभ दिवस आ गया। जब मुख्यमंत्री ने प्रदेश की लाखों बहनों को ₹1000 मासिक लाडली बहना योजना का शुभारंभ कर उनका आशीर्वाद दिया। भाबर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने देश को जाति धर्म में बाट कर प्रदेश की जनता को गुमराह किया था। कांग्रेस कहती थी कि भाजपा विशेष जाति धर्म की पार्टी है। हमें डराया गया था आज देश नहीं विदेश में भी भाजपा पार्टी की ख्याति बड़ी है। पूर्व में 70 साल के हिंदुस्तान को भी जनता ने देखा है एवं वर्तमान में 15 वर्ष के हिंदुस्तान को भी जनता देख रही है। हिंदुस्तान हर पल प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। यह सिर्फ भाजपा पार्टी की ही देन है।

         कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं मंडल महामंत्री सुनील पंडा, नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज राठौड़ जागीरदार, वरिष्ठ पार्षद श्रीमती माया सचिन सोलंकी ,समर्थ उपाध्याय, भाजपा नेता संजय बाबर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद सुश्री राधा डाबर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, पार्षद गण जगदीश प्रजापत, श्रीमती ज्योति जितेंद्र राठौड़ ,श्रीमती धापू बाई वसुनिया, सहित नगर परिषद अधिकारी, कर्मचारी गण जनपद कर्मचारी गण ,बाल विकास विभाग अधिकारी कर्मचारी गण, आशा कार्यकर्ता नगर के प्रबुद्ध जन वह मीडिया कर्मी मौजूद थे। दोनों ही आयोजन की विशेष रूप से व्यवस्था नगर परिषद के स्वच्छता अधिकारी गौरांक सिंह राठौर द्वारा की गई। वही कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद के यशदीप अरोरा द्वारा किया गया। आभार पार्षद समर्थ उपाध्याय द्वारा माना गया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |