Saturday, 13 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन |

जयस के प्रयासों के मिली बेहतर सड़क सुविधा, अब नही बनेंगे धूल के गुबार
02, Mar 2023 3 years ago

image

बेतूल-अहमदाबाद नेशनल हाईवे एनएच 47 पर परेशान हो रहे थे वाहन चालक

माही की गूंज, झाबुआ।

        जयस झाबुआ जिला टीम ने झाबुआ कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह को ज्ञापन दिया था। यह ज्ञापन 19 दिसम्बर 2023 को बेतूल-अहमदाबाद नेशनल हाईवे एनएच 47 पर झाबुआ के समीप करडावद फुलमाल मार्ग का कार्य जल्दी चालू करवाने को लेकर दिया था और निर्माण कार्य नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसके बाद मार्ग का कार्य शुरू किया गया था। 

        जयस जिलाध्यक्ष ने बताया कि, बेतूल अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग47 मछलिया घाट से पिटोल तक सड़क निर्माणकर्ता ने कंपनी ने रोड लगभग पूरा हो गया। यहां पर रहने वाले आदिवासी समाज के लोगों का इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक यात्रियों व राहगीरों को तकलीफ का सामना करना पड़ता था। खासकर झाबुआ मुख्यालय के पास 5 किलोमीटर दूरी पर करडावद फुलमाल फाटक पर कंपनी द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू कर लगभग पूरा कर दिया हैं। फोरलेन दोनो तरफ से मार्ग को रोड बना दिया हैं  जिससे यहां आस पास रहने वाले लोगो की तकलीफ दूर हो गई है।

वाहनों का जाम लगना बंद, रोज दुर्घटना घटती रहती थी 

         इस मार्ग पर गुजरने वाले अपनी जान गवा रहे थे। वाहनों की लंबी कतार लगती थी। एंबुलेंस से जाने वाले मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस एवं मरीजों की तकलीफ दूर हो गई। बड़े-बड़े वाहनों के साथ चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन चालक को भी परेशानी खत्म हो गई और रोज झगड़े की स्थिति पैदा होती थी। करीब 2 महीने में रोड लगभग पूरा हो गया रोज हजारों की संख्या में गुजरने वाले वाहन से धूल का गुबार उठता था। रोड के समीप रहने वाले लोगों का जीवन दुश्वार हो गया था। उड़ती धूल से खांसी, श्वास, दम जैसी जानलेवा बीमारी का शिकार हो रहे थे जाम में फंसने से एंबुलेंस में मरीजों की जान जा चुकी है रोड के आस पास रहने वाले आदिवासी किसान भाई कीमती फसल कपास गेहूं चना व अन्य प्रकार की फसल बर्बाद हो रही थी। 

         जयस जिला अध्यक्ष विजय डामोर ने शासन एवं प्रशासन को धन्यवाद देता हुए कहा कि जनहित को पहली प्राथमिकता दी रोड का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण हो गया है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |