Thursday, 02 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा |

गौ हत्या का मामला दर्ज, आरोपी फरार
02, Mar 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, खवासा।
क्षेत्र में गौ मांस का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। खवासा क्षेत्र में पूर्व में भी गौ हत्या के मामले सामने आकर अपराध दर्ज हुए है। इसी कड़ी में खवासा चौकी में एक और मामला गौ हत्या का दर्ज हुआ है। खवासा चौक क्षेत्र के ग्राम परवाड़ा के हिन्दुड़ा पिता वरसिंह भाबर ने बुधवार को आकर चौकी में रिपोर्ट दर्ज की कि उसकी आसमानी रंग की बड़े सिंग वाली जिसके कान पर लगा बिल्ला क्रमांक 786206 मंगलवार की शाम से उसकी गाय कहीं चली गई थी। जिसे ढूंढने के लिए उसके काका के साथ गांव में निकला था कि ग्राम के सूका पिता मलसिंह गामड़ के खेत में कुए के पास खून व गोबर पड़ा था। कुए में देखने पर बिल्ला लगा गाय का सिर व पैर मिले। रिपोर्ट में फरियादी ने गौ मांस को खाने के लिए गाय की हत्या करना बताया है। जिस पर गौ वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 के तहत धारा 4, 5, 9 के तहत खवासा पुलिस ने मामला दर्ज किया। चौकी प्रभारी नवलसिंह बघेल ने बताया कि फरियादी की रिपोर्ट पर मौका मुआयना किया गया। आरोपी सूका पिता मलसिंह के खेत व कुंए से गाय के कटे हुए अवषेष मिले है।  आरोपी सूका पिता मलसिंह गामड़ व अन्य के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |