Wednesday, 04 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त युवाओं ने फूका मोदी का पुतला
25, Feb 2023 3 years ago

image

पुलिस पुतला दहन के बाद पहुंची

माही की गूंज, थांदला।

         देश में बढ़ती महंगाई,ओर बेरोजगारी को लेकर युवक कांग्रेस ने शनिवार को भारी पुलिस बल को चकमा दे कर नगर के वार्ड क्रमांक 1 में स्थित आजाद प्रतिमा पर मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फुक दिया। आश्चर्य तो यह की पुतला दहन की खबर लगते ही थाने का पूरा पुलिस बल नगर के चौराहा चौराहा तैनात कर दिया गया था तथा एसडीओपी स्वयम मोर्चा सम्हालते हुए  नगर में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे थे। कुछ पुलिसकर्मी सादी वर्दी में ईशर उधर पुतला दहन की जानकारी जुटाने में लगे थे। किंतु युवक कांग्रेस के पुतला दहन को नही रोक पाए।

पुलिस को लगी बाद में खबर

         हालाकि पुलिस को पुतला दहन की पुख्ता जानकारी थी उसी के चलते अल सुबह से पुलिस पुतला दहन विफल करने हेतु मुस्तैद थी। इमली गणेश मंदिर पर टिआई कैलाश चौहान स्वयं मोर्चा सम्हाल रहे थे और पुतले दहन रोकने फायर ब्रिगेड भी बायपास के समीप बन रही पुलिया से सटा कर खड़ा किया था। फायर ब्रिगेड को गलत स्थान पर खड़ा करने की वजह से फायर ब्रिगेड वाहन निकालने में चालक को मशक्कत करना पड़ी। तब तक पुतला पूरी तरह जल कर खाक हो गया। पुतला दहन क्रयक्रम में युवक कांग्रेस अध्यक्ष  वीरेंद्र बारिया,जिला महामंत्री व यूथ कांग्रेस प्रभारी हरीश पांचाल, पूर्व पार्षद आनन्द चौहान ,युवा नेता सुधीर भाबर, मसूल भूरिया, तन्मय पाठक, रितेश भाबर ,सोहेल छिपा सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेसी शामिल थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |