Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

निशाने पर रतलाम-झाबुआ सांसद डामोर
16, Feb 2023 3 years ago

image

विधायक भूरिया का पलटवार कहा, अच्छा हुआ मैं ज्यादा नही पढा नही तो उनकी तरह भ्रष्टाचार करता

माही की गूंज, मेघनगर।

        रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर से भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर के कांग्रेस विधायक वीरसिह भूरिया को लेकर दिए गए बयान जिसमे उन्होने वीरसिंह भूरिया को कम पढ़ा लिखा बताया है, इस पर थांदला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक वीरसिह भूरिया ने पलटवार किया है। उन्होने कहा कि, अच्छा हुआ मैं सांसदजी की तरह अधिक नही पढा नही तो उनकी तरह भ्रष्टाचार करता। वीरसिंह भूरिया यही नही रुके उन्होने प्रदेश सरकार से माँग की है कि, गुमान सिह डामोर के नौकरी के कार्यकाल की पूरी तरह से निष्पक्ष जाँच की जाए। भूरिया ने कहा कि, सांसद डामोर ने विकास के कोई काम नही किए, इसलिए उन्हे रतलाम और उनके संसदीय क्षेत्र से जनता भगा रही है। 

        विधायक भूरिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान झाबुआ विधायक कान्तिलाल भूरिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि, हमारे कान्तिलाल भूरिया ने मेघनगर में रेलवे के लिए अलग-अलग ट्रेन रुकवाने के लिए और जिले में विकास के कई बडे काम किये है। ऐसे काम गुमान सिह डामोर नही कर पाए कई बार वो भूरिया से आगे निकलने की कोशिश करते है। लेकिन हमारे नेता कांतिलाल भूरिया जैसा बनने के लिए डामोर जी को 7 जन्म लेना पडेगे। वीरसिंह भूरिया ने यह भी कहा कि, वह भले ही कम पढ़े लिखे हैं लेकिन लोगों की सेवा कर रहे हैं और लोगों के सुख दुख में उनके साथ खड़े है। हर समस्या के लिए जब-जब  विधानसभा साहित जो भी लोग मेरे पास आते है तो मैं उनकी सहायता करता हूँ। इन दिनों गुमान सिंह को डर है कि, इस बार लोकसभा मे चुनाव हार जाएगे इसलिए वो घबराकर पेटलावद से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे है। वहीं सांसद गुमान सिंह डामोर की उम्र भी लगभग 65 वर्ष के ऊपर हो चुकी है शायद इसीलिए बोलने में इस तरह के शब्दों का उपयोग कर रहे हैं।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |