Thursday, 13 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता |

इंदौर में मौत रतलाम शहर में चर्चा
13, Feb 2023 3 years ago

image

अजब प्रेम की गजब कहानी, धीमा जहर ओर तांत्रिक क्रिया सब कुछ फ़िल्मी

पत्नी की बेवफाई बनी पति की मौत का कारण, सुसाइड नोट में लिखा मेरी प्रॉपर्टी बेटे युवराज और माता-पिता को दी जाए

माही की गूंज, इंदौर/रतलाम।

        इंदौर शहर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई। कहानी एक दम फिल्मी है इसमें वो सब कुछ हुआ जो एक बेवफा पत्नी अपने प्रेमी के लिए हर हद से गुजर जाती है। मामला सामने आने के पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इंदौर में पत्नी की बेवफाई से परेशान एक पति ने वेलेंटाइन डे के महज दो दिन पहले आत्महत्या कर ली और उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें मामले का पूरा खुलासा हुआ। 

        मरने से पहले इस बेवफा पत्नी के पति ने सुसाइड नोट में बताया है कि, कैसे उसे इस मामले की जानकारी मिली। उसने अपनी मौत के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार बताया है और कहा है कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। पुलिस ने रविवार दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, इंदौर लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले निजी कंपनी के जनरल मैनेजर हितेश पुत्र लक्ष्मण पाल निवासी महालक्ष्मी नगर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। हितेश निजी कंपनी में जनरल मैनेजर थे। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि 10 फरवरी 2023 को मैंने अपनी पत्नी को उसके दोस्त कृष्णा राठौर निवासी रतलाम (मावावाला) के साथ देख लिया था और मैं इनकी वॉट्सऐप चैटिंग को भी लगातार देखता रहता था और पिछले कई दिनों से इन पर नजर रखे था। मेरी पत्नी और कृष्णा दोनों एक मंदिर के पास के कमरे पर मिलते थे। 10 फरवरी को मंदिर पर मिलने के बाद वह फिर से रूम पर जाने वाले थे। इन दोनों के बीच डेढ़ साल से संबंध थे और मुझे इसकी जानकारी थी। 

धीमा जहर दे रहे थे, तांत्रिक क्रिया भी की गई

        मृतक हितेश ने लिखा है कि, पत्नी उसके प्रेमी की गिफ्ट भी देती थी। पत्नी ने कुछ समय पहले ही उसे जीप (कंपास कार) दी थी। वह उसे अपना भाई बताती थी लेकिन दोनों की चैटिंग से मुझे पता चला कि दोनों के शारीरिक रिश्ते थे। वह मेरे घर में मिलकर तांत्रिक क्रिया करते थे और मुझे धीमा जहर भी दे रहे थे। मेरे मरने के बाद पोस्टमार्टम होगा तो यह बात सामने आ जाएगी। मृतक ने सोसाइट नोट में पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि इन्हें सजा मिले ओर मेरी प्रॉपर्टी बेटे युवराज और माता-पिता को दी जाए।

रिश्तों को किया तार-तार

        बेवफा पत्नी ने अपने प्रेमी को पाने के लिए रिश्तों को तार तार कर सारे सामाजिक मापदंड तोड़ दिए। शहर भर में इस बेवफा पत्नी की चर्चा है वही मृतक हितेश पाल की मौत को लेकर दुखी हैं और ऐसे लोगो के लिए सज़ा की मांग उठ रही हैं।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |