Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

फिरौती के लिए किया अपहरण, बाद में पहचान के डर से कर दी मासूम की हत्या
06, Feb 2023 3 years ago

image

अपहरण करने वाले रिश्तेदार निकले, महू में हुई सनसनीखेज वारदात, कांग्रेस नेता का पुत्र था छह वर्षीय मासूम

माही की गूंज, इंदौर।

         इंदौर के पास महू के किशनगंज थाने में कांग्रेस नेता के 6 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी 18-19 वर्ष के हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पिगडंबर के कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान के भाई जितेंद्र सिंह चौहान के छोटे बेटे हरशु की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने बेटे के ऐवज में चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। हरषु के पिता का खदान का काम है। पुलिस के अनुसार परिवार के लोगों ने ही अपहरण किया था। हरषु का रविवार शाम करीब छह बजे घर के पास से अपहरण हुआ था। पुलिस को बलवाड़ा के पास बाई ग्राम में बच्चे का शव मिला है। पुलिस ने जब छानबिन शुरू की तो उसे रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मिले, जिसमें वह जाता हुआ दिखाई दे रहा था। साथ ही पुलिस को एक कार के भी फुटेज मिले थे। अपहरणकर्ताओं को जानकारी लग गई थी कि पुलिस में सूचना मिल चुकी है। इस डर से अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के हत्या कर दी। 

         सिविल अस्पताल के सीएमओ डॉ. हंसराज वर्मा ने बताया कि, रात करीब 10 बजे बच्चे के मुंह में कपड़ा डाल कर नाक बंद कर हत्या की गई है। मिली जानकारी के अनुसार जो लोग अपहरण और हत्या में शामिल थे वो पीड़ित परिवार के रिश्तेदार ही है । सनसनीखेज वारदात से पूरा क्षेत्र सिहर गया और मासूम की हत्या करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग उठ रही हैं।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |