Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

जीनियस पब्लिक स्कूल में मनाया गणतंत्र पर्व
27, Jan 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

         नगर से 20 किलोमीटर दूर ग्राम काकनवानी में जीनियस पब्लिक स्कूल में 74 वा गणतंत्र पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कड़कड़ाती सर्दी व हवाओं के बीच स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से अतिथियों का मन मोह लिया। संस्था में झंडा वंदन समाजसेवी डॉ. ओमप्रकाश बजाज के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। झंडा वंदन के साथ बजाज ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए गणतंत्र पर्व की महत्ता का वर्णन करते हुए आजादी के इस पर्व पर महान क्रांतिकारियों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रप्रेम की परिभाषा में बंधने के साथ युवा से अच्छा नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि पूर्व जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामर व मुकेश भट्ट थे। संस्था के प्राचार्य ने बच्चों को गणतंत्र की परिभाषा क्या होती है बताया।

         गणतंत्र पर्व पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने पीटी प्रदर्शन भी किया। जिसका अवलोकन अतिथियों व काकनवानी थाना प्रभारी रावत ने भी किया। बच्चों के अनुशासन को सराहा। इस आयोजन में गणतंत्र के पावन पर्व पर इंदौर की स्टडी मेट्रो के संचालक अभिनव बजाज व अभिषेक बजाज ने स्टडी मेट्रो के माध्यम से प्रतिभावान बच्चों को विदेश में पढ़ाई के गुर बताए व जिज्ञासा मन में रखकर पढ़ाई करना चाहिए जिससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। ग्रामीण विद्यार्थियों को तराशने की बात भी कही। संस्था में अतिथियों ने स्कूली बच्चों व स्टाफ के साथ सह भोज भी किया। अंत में आभार संस्था संचालक जगदीश पांचाल ने व्यक्त करते हुए संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |