Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

शिवजी के प्रथम आगमन पर निकली भव्य शोभायात्रा
Report By: नरेश पंचाल 19, Dec 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, काकनवानी। 

         शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं नव कुंडात्मक महारुद्र यज्ञ की भव्य तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी दौरान शिव मंदिर का जीर्णोद्धार भी चल रहा है। शिव परिवार की प्रतिमा के यजमान, यज्ञ यजमान एवं प्राण प्रतिष्ठा के यजमान का इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर रोजाना लगातार बैठकों का दौर चला रहे हैं। इस बैठक में भारी मात्रा में गांव के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक एवं नौजवान बढ़-चढ़कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन मन धन से उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

         शिव प्राण प्रतिष्ठा 1 फरवरी को भव्य चुनरी यात्रा के साथ शुरू होकर पांच दिवसीय 5 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ प्राण प्रतिष्ठा महा आरती एवं महा प्रसादी भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाना है। जिसको लेकर भव्य तैयारियां शुरू हो चुकी है।

पुष्प वर्षा के साथ भव्य शोभायात्रा

        शिव नंदी की प्रतिमा आज सुबह 10 बजे श्री राम बाबा, (टाट वाले बाबा) के नाम से प्रख्यात के द्वारा लाई गई। जिनके प्रथम आगमन पर ग्राम काकनवानी के पुलिस थाने पर पुष्प हार व पुष्प वर्षा एवं ढोल नगाड़ों के साथ ग्राम वासियों ने शिव जी का भव्य स्वागत किया। स्वागत के पश्चात पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पूरे गांव में जगह-जगह पूजा पाठ कर पुष्पहार चढ़ाकर पूरे ग्राम में पुष्प वर्षा के साथ ग्राम वासियों ने भव्य स्वागत किया। नगर भ्रमण के पश्चात शिव मंदिर पर शोभा यात्रा का समापन कर महाआरती के साथ महा प्रसादी का वितरण किया गया।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर की गई मीटिंग

        शोभा यात्रा समापन के पश्चात श्री राम बाबा के सानिध्य में ग्राम वासियों की सार्वजनिक मीटिंग ली गई। जिसमें 1 फरवरी से 5 फरवरी तक शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा एवं महारुद्र यज्ञ एवं रात्रि में पंडित अनिरुद्ध मुरारी जी के मुखारविंद से नानी बाई का मायरा एवं प्रथम दिन भव्य चुनरी यात्रा के लिए चर्चा की गई। इस दौरान शिव मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी गण सदस्य गण एवं सिद्धेश्वर मित्र मंडल के सदस्य के साथ गांव के सरपंच पति बाबू निनामा, मक्कन डामोर, शिव मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष डाडमचंद राठौड़, मनोज चौहान एवं जनपद अध्यक्ष पति जालम डामोर, भरत नायक, सुरेश नायक, रमेश पंचाल, सुभाष पंचाल, पन्नालाल पंचाल, रसिक पंचाल, राकेश बसेर, पुरुषोत्तम प्रजापत, रादु बारिया, राजेश डामोर, जवान सिंह बारिया, प्रवीण पंचाल, राजेंद्र पंचाल, जयंतीलाल भानपुरिया, देवेंद्र भानपुरिया सहित बड़ी मात्रा में ग्राम के वरिष्ठ जन इस भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होकर आज की इस शोभायात्रा को सफल बनाया। इस दौरान शिव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र भानपुरिया ने उपस्थित ग्राम वासियों से शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |