Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
12, Dec 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, काकनवानी। 

         रविवार को ग्राम मोरज़री के कोकिंदा बाबा पहाड़ी पर भाजपा मंडल की बैठक आयोजित हुई। जिसमें नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक का 10 किलो के पुष्प हार से स्वागत किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में बैठे कार्यकर्ताओं को सांसद प्रतिनिधि दिलीप कटारा ने शासन की रीति नीति को बताते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया को बधाई प्रेषित कर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किया। इसके साथ ही काकनवानी मंडल अध्यक्ष कमलेश डामोर, पूर्व मंडी अध्यक्ष मनु डामोर, पूर्व पार्षद राजेश वसुनिया, संजय भाबर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बंटी डामोर, बालावासा सरपंच मनु डामोर ने सभा को संबोधित किया।

         सभी के उद्बोधन के पश्चात करीब 2 घंटे देरी से पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से देरी से आने के लिए हाथ जोड़ माफी मांगते हुए कहा कि, मैं झकनावदा से आ रहा था तभी रास्ते में एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया था और गाड़ी बुलवा कर हॉस्पिटल पहुंचाने के कारण लेट हो गया हूं। आने वाले समय में कभी लेट नहीं आऊंगा एवं मेरे प्रथम आगमन पर आप लोग इतनी देर तक मेरे स्वागत के लिए बैठे हो जिसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं। आगे अपने उद्बोधन में कहा कि, आज से 20 से 30 वर्षों पहले हमारे यहां बिजली की सुविधा नहीं थी हमारी भाजपा की सरकार आते ही हर गांव हर फलिए हर घर बिजली की सुविधा की गई एवं बिजली के साथ-साथ कई मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई। कोरोना काल में भी घर से बाहर नहीं निकलने की स्थिति में हर घर अनाज वितरण का भी कार्य भाजपा ने किया है। पूर्व सांसद स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया ने पेसा एक्ट कानून बनाया था जिसे हमारी सरकार ने राष्ट्रपति के समक्ष इस कानून को लागू किया है। जो आज हमारे गरीब आदिवासियों को कई प्रकार के सुविधाएं एवं लाभ होगा। हर कार्य हमारे पंचायत से पूरे किए जाएंगे।

         इसी बीच पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बाबू निनामा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मक्कन डामोर, जनपद अध्यक्ष पति जालम डामोर, रादु बारिया, बाबूलाल पंचाल, राजू भाई धानक, संतोष डामोर, लक्ष्मण डामोर, सुरेश भटेवरा, खोजेमा बोहरा और क्षेत्र के आसपास के कई पंच एवं सरपंच बड़ी मात्रा में पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण के साथ थांदला, परवलिया, मदरानी, हरी नगर एवं काकनवानी, पलवाड क्षेत्र की जनता उपस्थित थी।

         स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष कमलेश डामोर ने दिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बंटी डामोर ने किया व आभार बालवासा सरपंच मनु डामोर ने माना। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जनसमुदाय को सामूहिक भोज करवाया। कार्यक्रम के पश्चात नवनियुक्त अध्यक्ष भानु भुरिया से काकनवानी स्ट्रीट लाइन, स्वास्थ्य विभाग एवं शुद्ध पेयजल के लिए जानकारी दी गई।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |