Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

जनभागीदारी समिति अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
21, Nov 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

        शासकीय महाविद्यालय परिसर में जनभागीदारी समिती अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। आयेजन प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा कलसिंह भाबर, प्रदेश मंत्री भाजपा संगीता सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, सांसद प्रतिनिधि दिलिप कटारा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, वरिष्ट भाजपा विश्वास सोनी, सांसद प्रतिनिधि तानसिंह मेड़ा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन अर्चन कर प्रारम्भ किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय के सभी कक्ष में अमित शाह की शपथ विधि पारंपरिक विधि से प्राचार्य जीसी मेहता व पंडित द्वारिका प्रसाद शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाई गई। 

        प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने संबोधित करते हुए अमित शाह को बधाई प्रेषित की व कहा कि, पूरा नगर महाविद्यालय के उत्थान हेतु प्रयास करेगा। कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिनको अमित शाह के नेतृत्व में सुविधा युक्त बनाया जाए। अमित का आप सभी साथ देकर आप सभी कॉलेज के विकास में सहभागी बने।

        आयोजन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने कहा की स्वयं को सजक होकर अपनी मांग रखे और महाविद्यालय की समस्या का समाधान करे। अध्ययन करने के सदैव तत्पर रहे। शपथ एक बड़ी चुनौती है, जिस पर अमित शाह अवश्य खरे उतरेंगे। कार्यक्रम को मंचासिन समस्त अतिथियों ने सम्बोधित किया व अमित शाह को आगामी भविष्य हेतु शुभकामनाए दी। साथ ही एबीवीपी प्रमुख एवम पूर्व कॉलेज अध्यक्ष प्रताप कटारा ने कॉलेज की समस्याओं से मंच को अवगत करवाया। 

        अपने प्रथम अध्यक्षीय संबोधन में अमित शाह ने कहा कि, महाविद्यालय की समस्त समस्याओं का समाधान करना मेरा प्रथम कर्तव्य होगा। मुझे प्रदेश नेतृत्व ने जिम्मेदारी सौंपी है में उन्हें जिम्मेदारी पूर्वक वहन करने का हर संभव प्रयास करूंगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ एवं कार्यक्रम के उपरांत महाविद्यालय परिसर में अतिथियों द्वारा पोधा रोपण किया गया।

        इस अवसर पर पार्षद माया सोलंकी, भाजपा महामंत्री सुनिल पणदा, राजू धानक, जगदीश प्रजापति, कन्नू मोरिया, अखिल वोहरा, सचिन सोलंकी, शिल्पा शाहजी, अरविंद रूनवाल, महेश नगर, शांति लाल सोलंकी, नितीन नागर, विक्रम सिंगोड़, राजू गरवाल, मोहन गवली, दूला भाई, दिलीप डामोर, दीपेश शाह, गौरव शाह, नितेश शाह सहित महाविद्यालय के डॉ. पीटर डोडियार, प्रोफेसर मनोहर सोलंकी, डॉ. छगन वसुनिया, प्रोफेसर विजय मावी, डॉ दीपिका जोशी, कालू सिंह चौहान, विजय मावड़ा, हिमांशु मालवीया, दिनेश मोरिया, दल सिंह मोरी विक्रम डामोर,सहित स्टाफ, एवम विद्यार्थि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ मीना मावी व आभार प्रोफ़ेसर एसएस मुवेल ने व्यक्त किया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |