Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

22 नवम्बर को आयोजित होगा मुख्यमंत्री कप
17, Nov 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

        युवा अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय दशहरा मैदान पर 22 नवंबर को किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक युवा समन्वयक और मुख्यमंत्री कप के आयोजन प्रभारी नितिन डामर ने बताया कि, मुख्यमंत्री कप के अंतर्गत एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, फुटबॉल एवं वालीबॉल खेल का आयोजन किया जाना है। जिसमें 18 वर्ष से कम आयु समूह के प्रतिभावान बालक-बालिकाएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी का पंजीयन किया जाएगा। आयु की गणना 31 दिसंबर 2022 से की जाएगी। खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी के मूल जन्म प्रमाण-पत्र, अध्ययनरत विद्यार्थियों के प्रमाणिक आयु प्रमाण-पत्र एवं अंकसूची ही मान्य होगी तथा खिलाड़ी का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी ब्लॉक युवा समन्वयक नितिन डामर को अपना व टीम का पंजीयन दिनांक 21 नवंबर तक करवा सकते हैं। प्रतियोगिता वाले दिन किसी भी टीम को प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |