Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर 100 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित, 10 महिलाओं ने भी किया रक्तदान
15, Nov 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, बामनिया।

        मंगलवार को बिरसा मुंडा की जन्म जयंती जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर बामनिया में ब्लड डोनेशन टीम थांदला व आजाद ब्लड ग्रुप पेटलावद के सयुंक्त तत्वाधान में रेडक्रास ब्लड सोसायटी (दाहोद) व स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र की टीम के सहयोग से रक्तदान महाशिविर व रक्त परीक्षण शिवर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप मांडोत, सरपंच रामकन्या संजय मखोड़ आदि द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर में 100 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया। जिसमें 10 महिलाएं व 90 पुरषों ने रक्तदान किया। 

        ब्लड कलेक्शन करने आए दाहोद रेडक्रास ब्लड सोसायटी के चिकित्सकों ने बताया कि, रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओ को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |