Saturday, 15 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने कबड्डी एवं रस्साकशी का किया आयोजन
04, Nov 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

        मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के निमित्त महिला एवं पुरुष वर्ग कबड्डी तथा रस्सा खींच खेल प्रतियोगिता का आयोजन "ग्रामीण युवा केंद्र थांदला" द्वारा माध्यमिक विद्यालय सूतरेटी पर ग्रामीण युवा समन्वयक नितिन डामर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें जनजातीय मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, नगर पंचायत अध्यक्ष व मंडल महामंत्री सुनील पणदा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पंकज राठौर, मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय, जिला खेल अधिकारी विजय सलाम, नगर परिषद के पार्षदगण जगदीश प्रजापत, जितेंद्र राठौर, रामपाल चौहान द्वारा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

        सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर समस्त मंचासीन अतिथिगणों ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया तत्पश्चात प्रतियोगिता प्रारंभ की गई। बालक वर्ग में प्रथम स्थान लक्की क्लब मछलइमाता तथा द्वितीय स्थान मॉडल स्कूल सूतरेटी ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान माध्यमिक विद्यालय सूतरेटी तथा द्वितीय स्थान आमली फलिया मछलइमाता ने प्राप्त किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में लक्की क्लब मछलइमाता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

        इस अवसर शिक्षक संयम शर्मा, अर्पित भटेवरा, दीपक पाटीदार, मुकेश बामनिया, राजेंद्र बामनिया, करण बामनिया आदि का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन युवा समन्वयक नितिन डामर ने तथा आभार मुकेश बामनिया ने व्यक्त किया गया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |