Thursday, 05 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

बोहरा समाज ने निकाला जुलूस
29, Oct 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

         बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन और सैयदना मुफद्दल साहब के 80वे जन्म दिवस पर बोहरा समाज द्वारा विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में समाज के बैंड द्वारा राष्ट्र गीतों से ओतप्रोत धुनों पर आकर्षक प्रस्तुति दी गई। जुलूस का नगर में जगह-जगह स्वागत हुआ। जुलुस के पश्चात मस्जिद मैं धर्म गुरु के प्रवचन हुए। उसके पश्चात सभी समाजनो का सामुहिक भोज का आयोजन समाज के जमात खाने में हुआ।

         दाऊदी बोहरा समाज के वरिष्ठजनों द्वारा केक काटकर एक दूसरे को धर्मगुरु के जन्म दिवस की बधाइयां दी गई। जुलूस में नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल भंसाली, नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज राठौर, पार्षद  समर्थ उपाध्याय आदि ने आमिल शेख सैफुद्दीन का शाल श्रीफल से सम्मान किया। जुलूस में शामिल समाज के वरिष्ठ सदस्य मुर्तुजा कल्याणपुरा वाले,  उधोग पति अली हुसैन बोहरा, हैदर कल्याणपुरा  बोहरा, हुसैनी बोहरा, मुकरम बोहरा आदि ने बताया कि धर्मगुरुओं का यह 80वा जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन को लेकर समाज के हर वर्ग ने स्वागत किया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |