Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

सीएम चौहान ने भाजपा पार्षद उम्मीदवारों के लिए चुनावी सभा को किया संबोधित
25, Sep 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, थांदला। 

        नगर परिषद चुनाव प्रचार के लिए आज थांदला में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक घंटे के अल्प समय के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री 2:40 पर थांदला पहुंचे व 3:40 पर अलीराजपुर के लिए रवाना हुए। तेजाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद शिवराज सिंह चौहान मंचासीन पर पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा व राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को आड़े हाथों लिया। 

        वैसे देखा जाए तो मुख्यमंत्री के भाषण में स्थानीय मुद्दों को छोड़ केंद्र के उन कार्यो का बखान किया जिनके असर से नगर की जनता भाजपा प्रत्याशी को वोट देगी या नही, यह विचारणीय है...! वही सीएम ने नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए कहा कि, अगर नगर परिषद में कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा तो विकास नहीं हो पाएगा इसलिए भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास कर कर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को वोट दें। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, थांदला में बस स्टैंड की मांग उठ रही है इसलिए भाजपा की नगर परिषद बनने के बाद थांदला में अंतरराज्य बस स्टैंड बनेगा। शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी से कहा कि, वह अपने वार्ड की लिस्ट बना लें आगामी दिनों में हर गरीब व्यक्ति को मकान दिया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि थांदला के विकास के लिए पैसे की कमी कभी आने नहीं दूंगा। भूमिगत जल निकासी की समस्या थांदला में दूर की जाएगी। नालों की चौड़ाई कम हो गई है इसलिए हम नालों की चौड़ाई और बढ़ाएंगे जिससे जल निकासी की समस्या नहीं रहेगी। जो जो विकास के वादे भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में किए गए हैं वह सारे कार्य पूरे करने का वचन देता हूं। मध्य प्रदेश मेरा मंदिर है जनता मेरी भगवान है।

        शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम के दौरान मंच पर क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी भाजपा अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर, भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, भाजपा वरिष्ठ नेता श्यामा ताहेड, चुनाव प्रभारी सत्येंद्र यादव, भाजपा नेता व चुनाव प्रभारी अनिल भंसाली, युवा भाजपा नेता संजय भाभर, सुनीता नटवर पवार व समस्त वार्ड में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय भाबर ने किया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |