Friday, 08 ,December 2023
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सुने मकान से हुई चोरी के मामले मिली बड़ी सफलता, 2 आरोपी गिरफ्तार | प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, सांसद ने दिखाई हरी झंडी | मानसिक रूप से कमजोर महिला को परिवारजन के किया सुपुर्द | T-20 के अंतिम औवरो जैसे रोमांच रहा चुनाव परिणामो में... | हाट बाजार करने जा रहे अनाज व्यापारी के साथ दिन दहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने लाखो की लूट को दिया अंजाम | प्राचीन माँ भद्रकाली शक्ति पीठ की पावन नगरी में सात दिन बहेगी भागवत भक्ति गंगा | तेंदुए ने किया बकरी का शिकार | श्री पाटीदार की सेवानिवृति पर ग्रामीणों ने विदाई समारोह का किया आयोजन, गांव में निकाला जुलूस | निःशुल्क चश्मो का किया वितरण | LED टीवी बम की तरह ब्लास्ट, महिला की मौत, मच गया था हड़कम | मोटर पम्प के चोरी मे संलिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार | माफियाओं से निपटना बड़ी चुनौती होगी नई सरकार के लिए... | एग्जिट पोल आज, असल नतीजे रविवार को | बांग्लादेशी झोलाछाप डॉक्टर के फर्जी क्लिनिक पर छापामार कार्यवाही | अवैध हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार | चोर सक्रिय, पुलिस निष्क्रिय | मावठे की बारिश ने ले ली किसान की जान | बारात में नाचने की बात को लेकर हुआ विवाद, युवक की चाकू मारकर की हत्या | एमपी में लाडली बहना, पेंशन और पेशाबकांड का असर | सार्वजनिक संकट मोचन हनुमान मन्दिर पर 72 फिट के राम गान धुन के टावर का किया लोकार्पण |

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में नहीं जाकर जनता से मांगेंगे माफी या अलीराजपुर की चुनावी सभा को करेंगे स्थगित...?
24, Sep 2022 1 year ago

image

देवझिरी में आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व की तैयारियों हेतु जिला  प्रशासन पहुचा स्थल का निरीक्षण करने हेतु। 

जनसंपर्क कार्यालय से जारी की गई जानकारी अधूरी, हर कोई हुआ कंफ्यूज

माही की गूंज, झाबुआ।

        वैसे तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, मुख्यमंत्री जनसेवा महाभियान चलाकर शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं को त्वरित समाधान करने का दावा कर रहे है। वही प्रदेश में शिविरों के आयोजन में उपस्थित होने का शेड्यूल बना रहे हैं। परंतु देखा जाए तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को मुख्यत: नगरीय निकाय चुनाव में भाजपाई पार्षद प्रत्याशीयो को जीत दिलने के लिए शिविर को माध्यम बनाकर चुनावी सभाओं में शिरकत दे रहे हैं। और इसी चुनावी सभाओं को महत्व देते हुए जनसेवा महाअभियान शिविर में मुलत: जन समस्या के समाधान हेतु शिविर में उपस्थित न होकर आमजन से माफी मांग अपने कार्य की इतिश्री कर रहे हैं।

        बता दें कि, झाबुआ जिले के पेटलावद में चुनावी सभा में शिवराज सिंह चौहान उपस्थित हुए। वही रात्रि विश्राम इंदौर में होने के चलते मुख्यमंत्री जी समय की नजाकत को बताते हुए पेटलावद के रायपुरिया में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत आयोजित किए गए शिविर में उपस्थित न होकर जनता से माफी मांग अपने कार्य की इतिश्री कर अपने उड़न खटोले से इंदौर के लिए रवाना हो गए।

        कल रविवार दिनांक 25 सितंबर को नगरीय निकाय चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होकर शाम 5 बजे चुनावी प्रचार बंद हो जाएगा। इसी बीच चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का 23 सितंबर को जारी किए गए प्रोग्राम के अनुसार, कल दिनांक 25 सितंबर को 11 बजकर 40  मिनिट पर झाबुआ प्रवास अपने उड़न खटोले से करेंगे। सीएम के बनाए गए शेड्यूल अनुसार 11:40 बजे झाबुआ आगमन, झाबुआ का लोकल प्रोग्राम दर्शाने के साथ 1 घंटे 35 मिनिट के बाद 1:15 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान होकर 1:25 बजे थांदला पहुंचना तय होकर वहां का लोकल प्रोग्राम दर्शाकर 1 घंटे 15 मिनिट बाद 2:40 बजे थांदला से प्रस्थान कर 3 बजे अलीराजपुर पहुंचेंगे। जहां का भी लोकल प्रोग्राम बताकर 1 घंटे 30 मिनट बाद 4:30 बजे भोपाल के लिए रवाना होने का शेड्यूल भोपाल से बना है। 

        उक्त शेड्यूल में कहीं भी मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर में उपस्थित होने का नहीं दर्शाया गया, न ही चुनावी सभा का भी कोई उल्लेख  किया गया। वही झाबुआ जनसंपर्क कार्यालय से आज शाम समाचार जारी किया। जिसमें मुख्यमंत्री का थांदला प्रवास के दौरान 25 सितंबर को देवझिरी में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के शिविर में मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति होने की जानकारी के साथ कलेक्टर श्रीमती रजनीसिंह, प्रभारी पुलिस अधीक्षक पीएल कुर्वे, सीईओ जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा, एसडीएम सुनील कुमार झा, तहसीलदार आशीष राठौड़ के साथ अन्य अधिकारी ने देवझिरी में जनसेवा शिविर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया, जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से बताया गया। उक्त जानकारी के बाद झाबुआ के साथ जिले में चर्चाओं का दौर चला कि, झाबुआ में होने वाली चुनावी सभा स्थगित कर दी।

        मामले की जानकारी के लिए जब माही की गूंज ने प्रभारी जिला जनसंपर्क अधिकारी सुधीर कुशवाह से बात की तो उन्होंने बताया, 1 बजे झाबुआ के राजवाड़ा चौक में चुनावी सभा होगी, तत्पश्चात देवझिरी में आयोजित जनसेवा शिविर में मुख्यमंत्रीजी आगमन करेंगे, जिसके बाद थांदला जाएंगे।

        परंतु जनसंपर्क कार्यालय से जारी समाचार में न ही थांदला में चुनावी सभा होने का बताया, न ही झाबुआ में  चुनावी सभा मे मुख्यमंत्री भाग लेंगे बताया। जबकि मुख्यमंत्री झाबुआ में चुनावी सभा को संबोधित कर थांदला में चुनावी सभा को संबोधित करेंगें। तथा थांदला से 3 बजे अलीराजपुर के लिए अनिवार्य रूप से रवाना होना होंगा। अगर अलीराजपुर में जाकर चुनावी सभा को संबोधित करना है तो, वरना 5 बजे बाद चुनावी प्रचार खत्म हो जाएगा। इसलिए कल मुख्यमंत्री के चुनावी सभा एवं जनसेवा शिविर में समय पर उपस्थित होकर अपने समय में बचत कर अलीराजपुर चुनावी सभा में पहुंचेंगे या फिर मुख्यमंत्री जी चुनावी सभा को महत्व देकर आमजन की समस्या के समाधान के लिए चलाए जा रहे जनसेवा शिविर को नजरअंदाज कर आमजन से पेटलावद की तर्ज पर माफी मांग शिविर में नहीं जाएंगे। अगर शिविर में शिरकत देंगे तो अलीराजपुर तक चुनावी सभा में  पहुंच पाएंगे या नहीं...?  यह आमजन के लिये देखने  का दिलचस्प वाक्या रहेगा...



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |