Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

तीन दिवसीय मायरा कथा का हुआ भव्य समापन, श्री राधिका के भजनों पर झूमे श्रोता
30, Mar 2025 1 year ago

image

मेलिवार परिवार ने भरा मायरा, नई हुई आँखे, राधा-कृष्ण मंदिर जीर्णोद्धार की पहल 

अगली बार आऊँगी तो राधा-कृष्ण का मकान पक्का बन देना- श्री सखी राधिकाजी

माही की गूंज, करवड़।

         ग्राम करवड में मेलीवार परिवार द्वारा श्री सखी राधिका जी के मुखारविन्द से तीन दिवसीय नानी बाई के मायरे का आयोजन भव्य आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ। मायरे के तीनों दिन समस्त ग्रामीण जनो एवं आसपास क्षेत्र के लोगों ने बढ चढ कर हिस्सा‌ लिया एवं कथा का लाभ लिया। कथा समापन के दौरान समस्त मेलीवार परिवार एवं समस्त ग्रामीण जनो ‌ने नानी बाई का मायरा भरा। इस दौरान मेलिवार परिवार ढोल के साथ मायरा लेकर पहुँचे  जब पूरे नगर में नानी बाई के मायरे का माहौल बन गए और कथा स्थल पर मौजूद हर कोई नाचने झूमने लगा। मायरे के समय सभी की आँखे नम हो गई। श्रोताओं ने श्री राधिका जी के मुखारविन्द से भजनों का आनन्द लिया। कथा के दौरान सकल जैन समाज द्वारा श्री राधिका जी का सम्मान किया गया और श्री राधिका जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान गंगा खेडी के  शैलेंद्र सिंह राठौर और उनके साथियों के द्वारा 51 किलो की फुलो की माला से सम्मान किया गया। 

राधा-कृष्ण मंदिर की स्थिति देख भावुक हुई राधिकाजी कहा अगली बार आऊ तो भगवान का मकान बना देना

           कथा के दौरान गाँव में‌ स्थित राधे कृष्णा मंदिर के दर्शन करने पहुँची जहाँ मंदिर की स्थिति देख कर भावुक हो गई और नगरवासियों से श्री राधिका जी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। राधिका जी ने कहा कि, जिन्होंने हमे पक्के मकान में बिठा रखा है वो भगवान खुद कुटिया में है और सभी ग्रामवासियों मिल कर भगवान का पक्का मकान बना देना, अगली बार आऊं तो भगवान पक्के मकान में मिलेंगे तो अच्छा लगेगा। श्री राधिका जी इस आह्वान के बाद लगभग डेढ से दो लाख रुपये की राशि की घोषणाएं ग्रामवासियों द्वारा की गई और मंदिर निर्माण हेतु प्रयास करने की बात कही। कथा समापन दौरान महाआरती कर महा प्रसादी वितरित की गई।

गड़ावड़िया बालाजी सरकार भी पहुँचे 

           कथा के दूसरे दिन गड़ावड़िया बालजी सरकार के मुख्य पंडित जी ने भी पहुँच कर मेलिवार परिवार और करवड़ वासियों को आशीर्वाद दिया और गड़ावड़िया बालाजी की महिमा ओर होने वाले भव्य मंदिर निर्माण की जानकारी दी।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |