Thursday, 09 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

जन चेतना शिविर – एसपी ने दी जागरूकता
20, Mar 2025 1 year ago

image

माही की गूंज, खवासा।

झाबुआ जिले के ग्राम खवासा में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा जन चेतना शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा, बाल विवाह, अंधविश्वास और डीजे के दुष्प्रभाव जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

एसपी शुक्ल ने बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने, नशे से दूर रहने और बाल विवाह को रोकने की अपील की। उन्होंने दहेज प्रथा व फिजूलखर्ची से बचने का आग्रह किया और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की सलाह दी।

  साइबर सेल प्रभारी दिलीप मौर्य ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे ने सरकारी सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी।

   कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई और बच्चों को खेल सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर कई पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीणजन व पत्रकार उपस्थित रहे। एसपी शुक्ल ने आश्वासन दिया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे।

   कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, एसडीओपी थांदला रविंद्र राठी, रक्षित निरीक्षक अखिलेश राय, थाना प्रभारी थांदला निरीक्षक बृजेश मालवीय, थाना प्रभारी मेघनगर निरीक्षक के.एल. बरकडे, थाना प्रभारी काकनवानी निरीक्षक तारा मंडलोई, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक दिलीप मौर्य, यातायात प्रभारी राजकुमार कुसारिया, खवासा चौकी प्रभारी एडमिरल तोमर, रक्षा सखी टीम, साइबर टीम, ग्रामीणजन, पत्रकार बंधु और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |