Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

पत्रकारों का आक्रोश, अम्बेडकर गार्डन में देंगे धरना
06, Apr 2025 1 year ago

image

माही की गूंज झाबुआ। 

 लोकतंत्र के चौथा स्तंभ कहे जाने वाली पत्रकारिता ओर उनका निर्वहन करने वाले पत्रकारों पर प्रदेश में पिछले कुछ समय से उत्पीड़न की घटनाओं सहित प्रेस की स्वतंत्रता को भी कुचलने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा हे। जिसके चलते पत्रकार विशेष कर ग्रामीण पत्रकारों में भय के साथ अपना दायित्व निर्वहन में कठिनाई महसूस कर रहे हे। इसी को लेकर जिला पत्रकार संघ की झाबुआ इकाई के बैनर तले जिले के समस्त पत्रकार सोमवार 7 अप्रैल को कलेक्टर कार्यालय परिसर के सामने अंबेडकर गार्डन पर प्रातः 11 बजे से एक दिवसीय आक्रोश संग धरना देगा। इस संबंध में जिला पत्रकार संघ झाबुआ के जिला अध्यक्ष राजेश सोनी, झाबुआ इकाई अध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने अवगत करवाया कि, प्रदेश के साथ ही जिले में भी पत्रकारों के साथ इस तरह की घटना हाल ही में मुख्यमंत्री के दो मर्तबा जिले में भ्रमण के दौरान हुई है। इससे पूर्व भी प्रेस को दबाने के कई प्रयास किए गए । इसी को लेकर बीते दिनों जिला पत्रकार संघ कार्यकारिणी बैठक में निर्णय लिया गया कि, जिले में भी स्वतंत्र पत्रकारिता पर खतरे के बादल मंडराने लगे है इसी के चलते जिलेभर के पत्रकारों के हित में सामूहिक आक्रोश व्यक्त कर धरना दिया जाएगा। जिला पत्रकार संघ सरक्षक मनोज चतुर्वेदी,हरिशंकर पवार, संजय भटेवरा, मनोज जानी, ठाकुर निर्भय सिंह, भूपेंद्र नायक, अक्षय भट्ट, मनीष अहिरवार, सुनील सोलंकी, राकेश गहलोत, जीतू वैरागी, सत्तू ठाकुर, नरेश पांचाल, दिनेश बैरागी, जितेश विश्वकर्मा, संजय उपद्य्याय, इमरान शेख, मोहन संघवी, मुकेश चौहान, दिनेश बैरागी, हरीश पांचाल, राधेश्याम परिहार, गोविंद सिंह ठाकुर, डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव, डॉ काबरा, मनोहर सोनी, जगदीश प्रजापत, जितेंद्र राठौड़, अभय जैन, पंकज राका, सोहन परमार अरुण पाटीदार आदि जिले की सभी इकाई सहित झाबुआ इकाई संरक्षक आलोक द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, राजेन्द्र सोनगरा ने जिले के सभी पत्रकारों से अपील की हे कि, नियत समय पर पहुंच कर एकता का परिचय देते हुए संगठन को मजबूत बनाए।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |