Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा के पक्ष में किया रोड़ शो
24, Sep 2022 4 years ago

image

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सहित कई बड़े पदाधिकारी रहे नदारद

माही की गूंज, थांदला। 

         नगर परिषद चुनाव की तारीख जेसे जेसे नजदीक आ रही वैसे नगर के 15 ही वार्डो के पार्षद प्रत्याशी मतदाताओं को मानने, रिझाने के हर अथक प्रयास कर रहे हे।  चुनावी माहौल में स्टार प्रचारकों का दौर भी शुरू हो गया हे। एक और सत्ता धारी भाजपा 15 ही वार्डो में जोर शोर से चुनाव प्रचार में लगी हे तो कांग्रेस और बागी उम्मीदवार अपना प्रचार अभियान घर घर दस्तक के साथ गुप्त रूप से करने में लगे हे। भाजपा की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के महासचिव कैलाश विजय वर्गीय ने कल भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष रोड शो किया। विजयवर्गीय अपने निर्धारित समय से करीब साढ़े 3 घंटे विलम्ब से नगर को सीमा वार्ड क्रमांक 1 में प्रवेश किया। उनके साथ संसद गुमान सिंह डामोर, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष कलसीह भाभर, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह थे। नगर प्रवेश करते ही भाजपाइयों ने चुनाव प्रभारी सत्येंद्र यादव, संगीता सोनी अनिल भंसाली,कमलेश दायजी सहित वार्ड 1 प्रत्याशी धापू गौर सिंह वसुनिया व भाजपाइयों ने गर्म जोशी से स्वागत कर रोड़ शो शुरू किया जो अस्पताल चौराहा, से होते हुए जवाहर मार्ग,आजाद चोक पुराना पोस्ट ऑफिस से होता हुआ वार्ड 11 में यह से गांधी चोक होते हुए वार्ड 12 के कुम्हार मोहल्ला चौराहा,से वार्ड 15 में तेजाजी मंदिर हो कर पुनः महात्मा गांधी मार्ग से पीपली चौराहा होता हुआ वार्ड क्रमांक 9 के सूतरेटी चौराहा पर समाप्त हुआ। हर वार्ड में में वार्ड प्रत्याशी को खुली जीप में विजयवर्गीय के साथ खड़ा कर मतदाताओं का अभिवादन किया। पूर्व विधायक कलसिंह भाभर का उनके पुत्र युवा नेता संजय भाभर वार्ड प्रत्याशी सहित भाजपाई ने स्वागत किया। यहां से विजयवर्गीय का काफिला पेटलावद की ओर रवाना हुआ। नगर में आज भाजपा के रोड़ शो में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व बड़े पदाधिकारी का विजयवर्गीय के साथ कही दिखाई नही देना चर्चा का विषय रहा।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |