Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

औद्योगिक क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन पर खाली हो रहे केमिकल से भरे टैंकर
Report By: भूपेंद्र जैन 20, Aug 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, मेघनगर।

        केमिकल से भरे टैंकर को ग्रामीणों द्वारा पकड़वाया गया। यह टैंकर झील आग्रोनिक फैक्ट्री से केमिकल भरकर एक केबिन में स्थित खाली पड़ी जमीन पर खाली किया जा रहा था। मेघनगर में औद्योगिक क्षेत्र में बीती रात 8 बजे के पास झील ऑर्गेनिक फेक्ट्री से टेंकर के माध्यम से केमिकल का पानी एकेविन क्षेत्र मे स्थित भूखंड क्र 174, 175 बी खाली पड़ी जमीन में छोड़ा जा रहा था। जहा ग्रामीण संगठनो एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने मौके पर टैंकर को पकड़ा और पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। सुबह औद्योगिक क्षेत्र मे सेकड़ो की संख्या मे आसपास से ग्रामीण एवं विभिन्न संगठनों ने पहुंच कर थांदला-मेघनगर हाइवे मार्ग पर चक्काजाम कर झील ऑर्गेनिक केमिकल प्लांट पर कार्यवाही की मांग करते हुए केमिकल प्लांटो को पूर्णतः बंद करने की बात पर डटे रहे। ग्रामीणों के समर्थन मे मेघनगर नगर परिषद के अध्यक्ष एवं भाजपा पार्षद के साथ नगरवासी भी मोके पर पहुंच गए। एसडीएम, थाना प्रभारी की टीम ने मौके पर पहुंच कर चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को कड़ी से कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया ओर मोका पंचनामा बनाकर टैंकर को थाना मेघनगर में खड़ा किया गया। 

        मेघनगर एसडीएम तरुण जैन ने बताया कि, केमिकल से भरे टेंकर को ग्रामीणों द्वारा पकड़कर हमे सूचना दी गई मोके पर हमने पंचनामा बना लिया है ओर आगे उचित कार्यवाही के लिए भेजा जायेगा। जिस भी कंपनी का टैंकर है उस पर कार्रवाई की जाएगी।

         पूरे मामले मे हमेशा की तरह एकेविन अधिकारी नदारद रहे। दूरभाष के माध्यम से जानकारी मांगने पर उन्होंने मीडिया कर्मियों को बहार होने का बताकर देर से ऑफिस पहुँचकर जानकारी देने की बात कही। वर्षो से दूषित केमिकल की मार झेल रहे नगरवासियो को अब जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से उचित एवं कठोर कार्यवाही की आस है।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |