Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

अब तक की सबसे बड़ी रैली तिरंगा यात्रा के रूप में निकली
13, Aug 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, खवासा

    वैसे तो प्रतिवर्ष भारत माता की जय-जय कारो के साथ गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी निकाली जाती रही है, परंतु आजादी के 75 वें वर्ष पर अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा ने सभी भारतीयों में एक नया जूनून देश को लेकर देखने को मिला और हर घर तिरंगा अभियान अनुमन प्रत्येक घर पर तिरंगे लहरा रहे हैं। वही गांव-गांव में तिरंगा यात्रा भी बड़े उत्साह, उमंग व पूरे जोश के साथ निकाली जा रही है।    

    इसी कड़ी में आज तिरंगा यात्रा के रूप में खवासा की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से तिरंगा रैली निकाली गई जो देखने मात्र से लग रहा था कि, बच्चे हो या बूढ़े सभी में पूरा जोश व उमंग भरा था। उसी जोश व उमंग के साथ लामबंद रैली निकाली गई जिसमें ग्राम के समस्त गणमान्य एवं प्रशासनिक व्यक्ति के साथ स्थानीय समस्त स्कूलों के विद्यार्थी भारत माता की जय-जय कारो के साथ विजई विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा की गूंज के साथ करीब डेढ़ किलोमीटर से भी बड़ी रैली तिरंगा यात्रा के रूप में देखी गई, जिसे देखकर हर कोई कहने लगा कि, खवासा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी रैली तिरंगा यात्रा ही है।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |