Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

सेल्समैन व अधिकारी मस्त जनता त्रस्त, नहीं मिल रहा गरीब हितग्राहियों को अनाज
Report By: भूपेंद्र जैन 29, Jul 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, मेघनगर।

        प्रदेश व केंद्र सरकार गरीबों को मुफ्त एवं एक रुपए प्रति किलो से अनाज मुहैया करवा रही है। लेकिन क्या यह अनाज गरीब लोगों को नसीब हो पा रहा है...? हम बात कर रहे हैं मेघनगर विकासखंड की नयापुरा उचित मूल्य दुकान की। जहां कई दिनों से गरीब हितग्राहियों को अनाज नहीं मिल रहा है। सेल्समैन ने गरीब हितग्राहियों से अंगूठा लगवा कर हितग्राहियों को साइन करके स्लीप तो दे दी पर सेल्समैन साहब दुकान तक नहीं खोल रहे हैं। 

        वही जब इस संबंध में मेघनगर के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी तोमर से चर्चा की गई तो उनका जवाब था कि, सेल्समैन अनाज नहीं बांट रहा तो मैनेजर से बटवा देंगे। यह कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया।

         परंतु सवाल यह उठता है कि, माह के अंतिम दिन चल रहे हैं और सेल्समैन के द्वारा उचित मूल्य की दुकान नहीं खोली जा रही है और गरीब हितग्राहियों को अनाज नहीं दिया जा रहा है। इसकी जवाबदारी अखिर कौन लेगा। वही सैल्समेन एवं विभागीय अधिकारी की मिलीभगत से इस प्रकार की लापरवाही के चलते यह है कि मामला संज्ञान में आने के बाद जिला कलेक्टर क्या कार्रवाई करते हैं...? यह देखना दिलचस्प होगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |