Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

परिषद में भाजपा को मिला बहुमत, कांग्रेस तलाश रही अपनी राह
Report By: भूपेंद्र जैन 22, Jul 2022 4 years ago

image

नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद को लेकर कई नमो की हो रही चर्चा

माही की गूंज, मेघनगर।

        नगर में कुछ दिन पूर्व ही नगर परिषद चुनाव के आए हुए परिणाम में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। परिणाम में 8 भाजपा के तो कांग्रेस के 6 और 1 निर्दलीय पार्षद चुने गए है। नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए जिला पंचायत के सदस्य रह चुके व वार्ड क्रमांक 2 से पार्षद का चुनाव जीतकर कमलेश मचार के नाम की दावेदारी आम हो रही है।

कांग्रेसी अध्यक्ष को लेकर जोड़-तोड़ में जुटी...?

        कांग्रेस भी अध्यक्ष पद को लेकर पीछे नही रहना चाहती है। वही वार्ड क्रमांक 1 से कांग्रेस प्रत्याशी शायदा भाबर और वार्ड क्रमांक 15 के जोगी वसुनिया के नाम की चर्चा चल रही है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस को 2 पार्षदों की और आवश्यकता है वह भी इस जोड़-तोड़ में लगी हुई है। वार्ड क्रमांक 6 से निर्दलीय चुनाव जीते पार्षद किस पाले में जाते है अगर कांग्रेस को अपना समर्थन देते है तो कही न कही नगर परिषद में कांग्रेस की दावेदारी से भी नही नकारा जा सकता है।

        वही नगर परिषद के उपाध्यक्ष की सीट पर भी कई नामों की चर्चा चल रही है। वार्ड क्रमांक 10 के विजय प्रत्याशी भाजपा युवा नेता भूपेश भानपुरिया कि पत्नी श्रीमती मेघा भानपुरया का नाम चर्चा में है। वही वार्ड क्रमांक 3 के विजय प्रत्याशी जो सर्वाधिक अधिक मतों से विजई हुए और पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं, लाखन सिंह देवाणा नाम भी उपाध्यक्ष पद पर जोर पकड़ रखा है। साथ ही वार्ड क्रमांक 5 के विजय उम्मीदवार वार्ड क्रमांक 9 के हितेश पडियार की पत्नी श्रीमती स्मीता पडियार भी उपाध्यक्ष पद के दावेदारों में शामिल है।

कांग्रेसी उपाध्यक्ष बनाने में कर रही जुगाड़...?

        वहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता जो पूर्व में पंच व पार्षद भी रह चुके हैं और पूर्व नगर परिषद में उपाध्यक्ष भी रह चुके महबूब सुलेमान नई नगर परिषद में उपाध्यक्ष की राह तलाश रहे है। वार्ड क्रमांक 12 से कांग्रेस के युवा नेता व पूर्व में पार्षद रह चुके अनूप भंडारी की पत्नी श्रीमती समता भंडारी भी नगर परिषद उपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |