Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

शनि मंदिर पर हुआ भंडारे का आयोजन
30, May 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, मेघनगर।

        नगर के शंकर मंदिर के पास स्थित शनि मंदिर पर सोमवती अमावस्या के अवसर पर विशेष रूप से धार्मिक आयोजन किए गए। शनि जयंती पर किए इस आयोजन में बड़ी संख्या में नगरीय और ग्रामीण अंचल के शनि भक्तों ने पूजा अर्चना की, शनि भगवान को तेल चढ़ा कर विशेष रूप से उनका श्रुंगार भी किया गया। इस अवसर पर शनि भगवान को छप्पन भोग लगाकर मंदिर को पुष्प मालाओं से सजाया गया। विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच हवन और यज्ञ का पूजन कर पूर्णाहुति की गई। दोपहर 12 से 1 बजे के बीच में महाआरती की गई। जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ समाजसेवी सुरेशचंद्र पूरणमल जैन, मंडल अध्यक्ष भाजपा सचिन प्रजापत, जिला मंत्री भाजपा भूपेश भानपुरिया, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री प्रफ्फुल जैन, भाजपा के संतोष परमार,  लाला जयसवाल, पूर्व सरपंच नटवर सिंह बामनिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश मेहता, नीलेश भानपुरिया, हरिराम गिरधानी, अशोक बंधु, पंकज बडोला, एमएस पालावत, मनीष सोनी, कौशल सोनी, किशन व्यास, नीलेश प्रजापति, श्री गणेश महिला मंडल की श्रीमती पार्वती कोरी व अन्य सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी जनता उपस्थित थी। महाआरती के पश्चात सभी ने भंडारे का लाभ लिया। भंडारे में बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से साधु संत भी पहुँचे थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |