Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

संस्कार ज्वेलर्स को निशाना बनाना आए चोरो को नही मिली सफलता
27, Nov 2021 4 years ago

image

ग्राम में एक और बड़ी चोरी की वारदात टली, ग्राम में भय का माहौल
माही की गूंज, बामनिया।
        ग्राम में पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर पेटलावद मार्ग पर स्थित संस्कार ज्वेलरी (खड़कसिंह नायक) की दुकान को चोरो ने पूरी योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। चोर अपने मंसूबो में कामयाब होते इससे पहले ही पड़ोसियों को भनक लग गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँचती इससे पहले शायद चोरो को भी पुलिस के आने और आस-पास हलचल होने की जानकारी मिल गई और वो अपना काम अधूरा छोड़ कर निकल गये।
        मिली जानकारी अनुसार बीती रात चोरो ने पेटलावद रोड स्थित जेवलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए उसमे पीछे के रास्ते घुसने का प्रयास किया और दो दरवाजे तोड़ कर दुकान में आते इससे पहले ही आस-पास के लोगों के जाग जाने के कारण चोर फरार हो गए। पुलिस ने सूचना के कुछ ही देर में चारो ऒर सर्चिंग अभियान चलाया लेकिन कोई भी चोर पुलिस के हाथ नही लगा। चोरो का लगातार ग्राम में आ कर यू सुने घर और दुकानों को निशाना बनाना और अचानक गायब हो जाना कही न कही स्थानीय सहयोग के और इशारा करता है, जो चोर गिरोह को स्थानीय स्तर पर शरण देने के साथ साथ उनके लिए चोरी के स्थान के लिए रेकी भी कर रहे हैं। पुलिस को अपना सूचना तंत्र मजबूत कर इस गिरोह को पकड़ना होगा। क्योंकि लगातार बढ़ रही वारदातों से न केवल ग्राम में बल्कि पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है और अपने घर और दुकान को सुने छोड़ने में डर रहे हैं।
        पुलिस का इस सम्बध एक ही कहना है कि, वो लगातार सर्चिंग कर रहे हैं और जल्द ही चोरो गिरोह को पकड़ लेगे, फिलहाल गस्त बड़ा दी गई है ।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |