Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

आजादी अमृत महोत्सव अंतर्गत मनाया आइकॉनिक सप्ताह
21, Nov 2021 4 years ago

image

माही की गूंज, मेघनगर।
        आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में अमृत महोत्सव कार्यक्रम भारतीय खाद्य निगम परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलामंत्री भूपेश भानपुरिया,  विशेष अतिथि सुरेशचंद्र जैन, जिनेंद्र कुमार बाफ़ना, अध्यक्षता मंडल प्रबंधक समर वर्मा विमल जैन थे। अतिथियों का स्वागत मंडल प्रबंधक श्री वर्मा व स्थानीय मैनेजर श्री मीणा ने तुलसी के पौधे देकर किया।
         स्वागत भाषण देते हुए मंडल प्रबंधक समर वर्मा ने बताया, कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से कोहिमा तक खाद्यान पहुचाने में भारतीय खाद्य निगम अहम भूमिका अदा करते हुए 58 वर्षो में अपनी सेवाएँ दे रहा है। पुरे देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से गेंहू और धान खरीदकर देश के उत्तरोत्तर विकास मे अग्रणी भूमिका निभा रहा है। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय खाद्य निगम ‘आईकॉनिक सप्ताह’ मना रहा है। जिसमे मध्य प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। भारतीय खाद्य निगम देश के सभी राज्यों से जुड़ा हुआ है और 5 आंचलिक कर्यालयों, 26 क्षेत्रीय कार्यालयों और 161 मंडल कार्यालयों के साथ किसानों से खरीदी के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं में वितरण हेतु सभी राज्यों को गेहूँ एवं चावल उपलब्ध करवाता आया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का क्रियान्वयन अतीश चंद्र,भाप्रसे अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, मुख्यालय नई दिल्ली के कुशल मार्गदर्शन में तथा प्रदेश के महाप्रबंधक (क्षेत्र) अनुपम बी व्यास की सतत निगरानी में किया जा रहा है। 
        मुख्य अतिथि भूपेश भानपुरिया ने कहा, सरकार का उद्येश्य है कि कोई भी गरीब भोजन से न वंचित हो और न ही किसी को भूखा रहना पड़े। जब हमारा देश 24 मार्च 2020 से कोविड -19 महामारी से संक्रमित होकर विपत्तियों से लड़ रहा था तब इस विपत्ति के दौर में पुरे देश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत लगभग 82 करोड़ लाभार्थिओं को मुफ्त गेह और चावल प्रदाय किया गया।
        सुरेशचन्द्र जैन ने संबोधित करते हुए कहा, पूरे भारत देश में निगम का नेटवर्क है। 5 वर्षों तक खाद्यान्न का भंडार सुरक्षित रखना बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि और सुरेशचन्द्र पूरणमल जैन अमृत महोत्सव को महत्वपूर्ण उत्सव बताते हुए सभी को बधाई भी दी। 
        कार्यक्रम  को संबोधित करते हुए विमल जैन ने कहा कि, डिपो के श्रमिक अपनी मांगों को लेकर विगत 25 वर्षों से संघर्षरत है व उनकी मांगों पर ध्यान देने का आग्रह किया। निगम कर्मचारियों द्वारा करोना काल मे जीतोड़ मेहनत कर गंतव्य स्थानों पर खाद्यान्न बेचकर कीर्तिमान स्थापित किया है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती उषा मेहर ने किया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |