मुख्यमंत्री श्री चौहान नप के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का वर्चुअली करेंगे लोकार्पण
Report By: भूपेंद्र जैन 05, Oct 2021
4 years ago
माही की गूंज, मेघनगर।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जनजाति सम्मेलन में झाबुआ पहुँच रहे हैं। उनके दौरे से नगर को भी बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लम्बे समय से नगरवासी जिस घड़ी की प्रतीक्षा कर रहे थे वह घड़ी अब आ गयी है।
उक्त जानकारी देते हुए मेघनगर के सीएमओ विकास डावर ने बताया कि, आज झाबुआ में कार्यक्रम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेघनगर की 79 लाख की लागत से बने नगर परिषद सह शॉपिंग कंपलेक्स बिल्डिंग का वर्चुअली लोकार्पण करेगे। उन्होंने बताया कि, इस दौरान सीएम नगर के साकेत सोनी को स्वरोजगार योजना के अंतर्गत एक लाख रुपए का चेक भी प्रदान करेंगे। वही नगर में सड़क नाली और रपटे से संबंधित 75 लाख से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री करने जा रहे हैं। मेघनगर नगर परिषद के कर्मचारियों ने कार्यक्रम की सारी तैयारियाँ पूर्ण कर ली है।